विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: बदानी हो सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं फ्रेंचाइजी

Published: Wed, 16 Oct 2024 08:35 PM (IST)

हेमांग बदानी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बन सकते हैं। वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ...और पढ़ें

हेमांग बदानी हो सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच। फोटो- एक्स
हेमांग बदानी हो सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच। फोटो- एक्स

HighLights

  1. हेमांग बदानी दिल्ली कैपिटल्स के बन सकते हैं हेड पद
  2. मुनफ पटेल सहायक स्टाफ में शामिल हो सकते हैं शामिल
  3. ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप तीन संभावित रिटेंशन हैं खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में छह साल तक मुख्य कोच रहे रिकी पोंटिंग से नाता तोड़ लिया था।

बदानी सनराइजर्स हैदराबाद में ब्रायन लारा के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलता है तो यह उनके लिए बहुत बड़ा मौका होगा। पीटीआई के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स का प्रबंधन स्तरीय घरेलू कोच ढूंढ रहा है और हेमांग तथा मुनाफ का नाम सामने आया है। अभी अंतिम फैसला नहीं किया गया है, लेकिन मुनाफ गेंदबाजी कोच हो सकते हैं।

2001 से 2004 तक खेला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

तमिलनाडु के हेमांग बदानी ने 2001-2004 के बीच चार टेस्ट और 40 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें 2001 की द्विपक्षीय सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय शतक उनके करियर का मुख्य आकर्षण रहा। उनसे उम्मीद की जाएगी कि वह दिल्ली को अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाएंगे, जो 2008 में लीग की शुरुआत के बाद से टीम को नहीं मिल पाया है।

एक ही बार फाइनल में पहुंची है दिल्ली

दिल्ली केवल एक बार 2020 में फाइनल में पहुंची है, जहां वह फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गई थी। वहीं, बदानी का नाम मुख्य कोच के रूप में आने पर, यह अगले दो सालों के लिए प्रबंधन में बदलाव का मामला हो सकता है, जहां सह-मालिकों में से एक जीएमआर, तथा दूसरी जेएसडब्ल्यू, प्रबंधन का संचालन करेंगे। ऐसा माना जाता है कि दोनों सह-मालिकों के बीच दो-दो सालों तक टीम का सूक्ष्म प्रबंधन करने पर सहमति बनी है।

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है दिल्ली

अधिकांश अन्य फ्रेंचाइजी की तरह दिल्ली कैपिटल्स के भी आगामी भव्य नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की उम्मीद है। टीम कप्तान ऋषभ पंत (18 करोड़ रुपये), अक्षर पटेल (14 करोड) और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (11 करोड़) को रिटेन कर सकती है। वहीं, पिछले आईपीएल सत्र की खोज रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैक्गर्क और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग कर फिर से जोड़ सकती है।

यह भी पढे़ं- Paras Mhambrey: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 से पहले नए कोच का किया एलान, भारत को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

यह भी पढे़ं- रोहित शर्मा के लिए RCB को देने होंगे कितने रुपये? अश्विन का जवाब सुन फ्रेंचाइजी का दिमाग हो जाएगा चकर घिन्नी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।