यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paras Mhambrey: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 से पहले नए कोच का किया एलान, भारत को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी
Paras Mhambrey Mumbai Indians Bowling Coach पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले अपना बॉलिंग कोच बना लिया हैं। पारस अब मौजूदा गेंदब ...और पढ़ें

HighLights
- Paras Mhambrey को मुंबई इंडियंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- Paras Mhambrey बने IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस के नए बॉलिंग कोच
- Paras Mhambrey से मुंबई इंडियंस को IPL 2025 का खिताब जिताने की उम्मीदें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Paras Mhambrey MI Bowling Coach। पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले अपना बॉलिंग कोच बना लिया हैं। पारस अब मौजूदा गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में एक रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धन को हेड कोच की जिम्मेदारी दी।
Paras Mhambrey बने Mumbai Indians के नए बॉलिंग कोच

एक आधिकारिक रिलीज में मुंबई इंडियंस ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने आज गेंदबाजी कोच के रूप में पारस म्हाम्ब्रे की वापसी और नियुक्ति की घोषणा की। पारस जो मुख्य कोच महेला जयवर्धने के तहत कोचिंग टीम के हिस्से के रूप में मौजूदा समय में गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे।
पारस म्हाम्ब्रे पहले मुंबई इंडियंस कोचिंग टीम का हिस्सा थे। टीम ने आईपीएल 2013, चैंपियंस लीग टी20 (2011, 2013), उपविजेता फिनिश (2010), और आईपीएल में दो और प्लेऑफ मैच जीते थे। म्हाम्ब्रे की बॉलिंग कोच के कार्यकाल के दौरान भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता।
यह भी पढ़ें: यूपीएल से चमकी उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों की किस्मत, मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया
भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे इससे पहले भी मुंबई टीम के कोचिंग स्टॉफ का चार साल तक हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें फिर से मुंबई टीम में दोबारा वापसी की और उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। म्हाम्ब्रे इस साल के अंत में होने जा रहे मेगा ऑक्शन में भी मौजूद रहेंगे। पिछले 12 सालों से उन्होंने महाराष्ट्र, बंगाल, बड़ौदा और विदर्भ को कोचिंग दी है।
खबरें और भी
ऐसा रहा पारस म्हाम्ब्रे का करियर
पारस म्हाम्ब्रे ने साल1996 में इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट और 3 वनडे मैचों में भारत के लिए खेले। दो टेस्ट मैचों में उन्होंने दो विकेट और तीन वनडे मैच खेलते हुए तीन विकेट चटकाए हैं। मुंबई के लिए उन्होंने 91 फर्स्ट क्लास मैच खेले।
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान दी गई और हार्दिक की कप्तानी में टीम कुछ खास नहीं कर सकी। हार्दिक को कप्तान बनाए जाने के फैसले से फैंस काफी नाराज नजर आए। स्टेडियम में हार्दिक को हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम 10 में सिर्फ 4 मैचही जीतने में कामयाब हो पाई थी और टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था।