Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Retention: Virat Kohli से ज्‍यादा मालामाल हुआ ये विदेशी छोरा, जानें सबसे ज्‍यादा पैसे पाने वाले टॉप-10 रिटेंशन

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 09:01 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्‍शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स के नाम जारी किए। रिटेंशन में हेनरिक क्‍लासेन सबसे ...और पढ़ें

    विराट कोहली को मिले 21 करोड़ रुपये। इमेज- बीसीसीआई
    विराट कोहली को मिले 21 करोड़ रुपये। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. विराट कोहली को मिले 21 करोड़ रुपये
    2. हेनरिक क्‍लासेन सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी
    3. जसप्रीत बुमराह रहे रोहित से भी महंगे

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्‍शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स के नाम जारी किए। रिटेंशन में हेनरिक क्‍लासेन सबसे महंगे विदेश और विराट कोहली सबसे महंगे भारतीय प्‍लेयर रहे।

    सनराइजर्स हैदराबाद ने क्‍लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली पर 21 करोड़ रुपये खर्च कर उन्‍हें अपने साथ जोड़ा। ऐसे में आइए रिटेंशन में सबसे ज्‍यादा पैसे पाने वाले टॉप-10 प्‍लेयर्स के बारे में जानते हैं।

    IPL 2025: सबसे महंगे रिटेन प्‍लेयर

    • हेनरिक क्‍लासेन: 23 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
    • विराट कोहली: 21 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु
    • निकोलस पूरन: 21 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
    • जसप्रीत बुमराह: 18 करोड़- मुंबई इंडियंस
    • ऋतुराज गायकवाड़: 18 करोड़- चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
    • रवींद्र जडेजा: 18 करोड़- चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
    • संजू सैमसन: 18 करोड़- राजस्‍थान रॉयल्‍स
    • यशस्‍वी जायसवाल: 18 करोड़- राजस्‍थान रॉयल्‍स
    • राशिद खान: 18 करोड़- गुजरात टाइटंस
    • पैट कमिंस: 18 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद

    ये भी पढ़ें: MS Dhoni के फैंस को दीवाली का तोहफा, IPL 2025 में भी खेलते नजर आएंगे माही, CSK ने खर्च किए करोड़ों रुपये

    IPL 2024 में प्रदर्शन

    IPL 2024 में हेनरिक क्‍लासेन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 16 मैच खेले थे। इस दौरान 15 पारियों में उन्‍होंने 39.92 की औसत से 479 रन बनाए थे। पिछले सीजन विराट कोहली सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। उन्‍होंने 15 मैच की 15 पारियों में 741 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 61.75 की रही थी।

    बुमराह ने लिए थे 20 विकेट

    लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन ने आईपीएल 2024 में 14 मैच खेले थे। इस दौरान 14 पारियों में उन्‍होंने 62.37 की औसत और 178.21 की स्‍ट्राइक रेट से 499 रन बनाए थे। जसप्रीत बुमराह ने पिछले सीजन 13 मैच में 20 शिकार किए थे। IPL 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। उन्‍होंने 14 मुकाबलों में 583 रन ठोके थे।

    ये भी पढ़ें: IPL 2025 Retention: 5 कप्‍तानों पर फ्रेंचाइजी ने नहीं जताया भरोसा, पिछले सीजन का विजेता कैप्‍टन भी हुआ शर्मसार

    खबरें और भी