Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Retention: 5 कप्‍तानों पर फ्रेंचाइजी ने नहीं जताया भरोसा, पिछले सीजन का विजेता कैप्‍टन भी हुआ शर्मसार

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 08:17 PM (GMT+05:30)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स की लिस्‍ट जारी कर दी है। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 6-6 प्‍ ...और पढ़ें

    कोलकाता ने जीता था पिछले सीजन का खिताब। इमेज- बीसीसीआई
    कोलकाता ने जीता था पिछले सीजन का खिताब। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. कोलकाता ने जीता था IPL 2024 का खिताब
    2. KKR ने श्रेयस अय्यर की कर दी छुट्टी
    3. कई बड़े प्‍लेयर्स भी नहीं हुए रिटेन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स की लिस्‍ट जारी कर दी है। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सबसे ज्‍यादा 6-6 प्‍लेयर को अपने साथ बरकरार रखा है।

    वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 5-5 प्‍लेयर्स पर दांव लगाया है। गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंटस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 5-5 प्‍लेयर ही रिटेन किए हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 4, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 और पंजाब किंग्‍स ने 2 प्‍लेयर्स पर भरोसा जताया है।

    कप्‍तानों को ही नहीं किया रिटेन

    कई दिग्‍ग्‍ज प्‍लेयर्स को फ्रेंचाइजी ने रिलीज भी किया है। इनमें जोस बटलर, क्विंटन डिकॉक, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, फाफ डू प्लेसिस, मिचेल स्‍टार्क, कगिसो रबाड, ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सरफराज खान और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। प्‍लेयर्स ही नहीं 5 फ्रेंचाइजी तो ऐसी हैं जिन्‍होंने अपने कप्‍तान की ही छुट्टी कर दी है। इनमें से पिछले सीजन की विजेता टीम भी शामिल है।

    कोलकाता ने जीता था खिताब

    IPL 2024 का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा नहीं जताया है। KKR ने रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़) और रमनदीप सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया है। ऐसे में अब श्रेयस ऑक्‍शन के मैदान में उतरेंगे।

    दिल्‍ली ने पंत पर नहीं जताया भरोसा

    कोलकाता के अलावा दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ऋषभ पंत को, लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल, पंजाब किंग्‍स ने शिखर धवन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाफ डू प्लेसिस को रिटेन नहीं किया है। ऐसे में ये सभी कप्‍तान मेगा ऑक्‍शन ने नजर आने वाले हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़) को बरकरार रखा।

    खबरें और भी

    पंजाब ने 2 प्‍लेयर ही किए रिटेन

    RCB ने विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़) को बरकरार रखा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़) को ऑक्‍शन के मैदान में नहीं उतारा है। वहीं पंजाब किंग्‍स ने शशांक सिंह (5.5 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया है।

    5 कप्‍तान जो नहीं हुए रिटेन

    • श्रेयस अय्यर
    • केएल राहुल
    • ऋषभ पंत
    • शिखर धवन
    • फाफ डू प्लेसिस

    ये भी पढ़ें: IPL 2025 Retention Full List: किसकी खुली किस्मत और कौन हुआ निराश; एक क्लिक में पढ़ें रिटेंशन की पूरी जानकारी