टेस्ट क्रिकेट में रेड बॉल के साथ इस्तेमाल की जा सकेगी गुलाबी गेंद, ICC ने लिया बड़ा फैसला
आईसीसी ने अपनी वार्षिक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें खराब रोशनी में टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद का उपयोग और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान को ...और पढ़ें

रेड बॉल क्रिकेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपनी वार्षिक बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी है। इनमें खराब रोशनी के कारण खेल बाधित होने की स्थिति में टेस्ट मैचों में ट्रायल आधार पर गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मुख्य कोच को मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से रणनीति पर चर्चा करने की छूट प्रमुख हैं। आईसीसी बोर्ड की दो दिवसीय बैठक अहमदाबाद में संपन्न हुई।
आईसीसी के अनुसार, यदि किसी टेस्ट मैच में खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की आशंका हो तो दोनों टीमों की पूर्व सहमति से गुलाबी गेंद का उपयोग किया जा सकेगा। मैच की शुरुआत सामान्य लाल गेंद से होगी, लेकिन यदि दिन के अंतिम सत्र में रोशनी कम हो जाए तो फ्लडलाइट्स की मदद से गुलाबी गेंद से शेष ओवर पूरे कराए जा सकेंगे।
गुलाबी गेंद का किया जा सकेगा इस्तेमाल
उदाहरण के तौर पर यदि किसी दिन 90 ओवरों में से 75 ओवर लाल गेंद से पूरे हो चुके हों और रोशनी कम होने के कारण अंतिम 15 ओवर प्रभावित होने की संभावना हो, तो उन ओवरों में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि यह व्यवस्था तभी लागू होगी जब सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बीच इस पर सहमति बन जाए।
आईसीसी ने खराब रोशनी की समस्या से निपटने के लिए नई प्रकाश तकनीक पर शोध को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना में आईसीसी और एमसीसी संयुक्त रूप से अनुसंधान एवं विकास कार्यों को वित्तीय सहायता देंगे। खेल के नियमों में एक और बड़ा बदलाव करते हुए आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मुख्य कोच या उनके प्रतिनिधि को मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से चर्चा करने की अनुमति दे दी है। यह व्यवस्था टी20 क्रिकेट के रणनीतिक टाइम-आउट की तर्ज पर लागू होगी। साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 मिनट का निर्धारित अंतराल अनिवार्य किया गया है और बल्लेबाजों को खेल दोबारा शुरू होने पर तुरंत तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
खबरें और भी
ICC मीटिंग में लिए गए अन्य प्रमुख निर्णय
गेंदबाजों के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन (चकिंग) पर निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए अब मैदानी अंपायरों को हाक आई डाटा तक पहुंच प्रदान की जाएगी। इससे किसी गेंदबाज की गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट तैयार करने में मदद मिलेगी।-
आईसीसी बोर्ड ने लेग-साइड वाइड्स के ट्रायल नियम को स्थायी रूप से अपनाने का भी फैसला किया है। सभी नए खेल नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।
आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा को किया निलंबित प्रशासनिक मामलों में आईसीसी ने गंभीर शासन संबंधी अनियमितताओं के कारण क्रिकेट कनाडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि कनाडा की राष्ट्रीय टीमों को आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति बनी रहेगी। खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए क्रिकेट कनाडा को आईसीसी फंडिंग नियंत्रित व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उपयोग केवल राष्ट्रीय टीम कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा।
आईसीसी ने पुनर्बहाली के लिए क्रिकेट कनाडा को कई शर्तें भी सौंपी हैं, जिनकी निगरानी आईसीसी की नार्मलाइजेशन समिति करेगी।
महिला क्रिकेट की विंडो में बदलाव
महिला क्रिकेट से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की विंडो बदलने का निर्णय शामिल है। अब यह टूर्नामेंट जून-जुलाई के बजाय 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा आईसीसी ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 को 10 टीमों वाले नए टूर्नामेंट के रूप में आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें पांच पूर्ण सदस्य और पांच एसोसिएट सदस्य देश हिस्सा लेंगे।