Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने प्राइज मनी का किया एलान

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 09:53 PM (IST)

    इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप 2026 की इनामी राशि और कार्यक्रम घोषित हो गया है। 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में ...और पढ़ें

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026

    HighLights

    1. महिला टी-20 विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक

    2. कुल इनामी राशि 82 करोड़ रुपये, 10% की वृद्धि

    3. भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन 12 जून से पांच जुलाई तक होगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून से करेगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल इनामी राशि 82 करोड़ रुपये रखी गई है।

    भारतीय महिली टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेल नहीं दिखा सकी थी। यूएई में खेले गए उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी। टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ऐसे में वे इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी और ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी।

    10 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी

    पिछले महिला टी20 विश्व कप की तुलना में इस बार इनामी राशि में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। पिछली बार विजेता टीम को 74 करोड़ रुपए मिले थे, जिसे इस विश्व कप के लिए 82 करोड़ कर दिया गया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, पिछली बार 10 टीमें ही टूर्नामेंट में खेलती हुई दिखाई देंगी।

    • 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है कुल पुरस्कार राशि में पिछले सत्र की तुलना में।
    • 74 करोड़ रुपये यूएई में आयोजित पिछले महिला टी-20 विश्व कप की कुल पुरस्कार राशि थी।
    • 12 टीमें भाग लेंगी टी-20 विश्व कप में।
    • टूर्नामेंट के पिछले सत्र में 10 टीमों ने भाग लिया था।
    • 12 प्रतिभागी टीमों को कम से कम 2.06 करोड़ रुपये का सुनिश्चित पुरस्कार मिलेगा।
    • 14 जून को भारत पहला मुकाबला पाकिस्तान से खेलेगा।
    • 25 करोड़ रुपये पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 विजेता टीम को मिले थे।
    • 2024 महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।

    किसको कितनी इनामी राशि

    • विजेता: 21.8 करोड़ रुपये
    • उपविजेता: 10 करोड़ रुपये
    • सेमीफाइनलिस्ट: 6.29 करोड़ रुपये
    • ग्रुप मैच जीतने वाली टीमों: 29 लाख रुपये

    महिला टी-20 विश्व कप में भारत का कार्यक्रम

    • 14 जून बनाम पाकिस्तान
    • 17 जून बनाम नीदरलैंड्स
    • 21 जून बनाम दक्षिण अफ्रीका
    • 25 जून बनाम बांग्लादेश
    • 28 जून बनाम आस्ट्रेलिया

    यह भी पढ़ें- SRH vs RR: अंधेरे ने तोड़ा Ishan Kishan का शतकीय सपना, हैदराबाद में चंद लम्‍हों की तकनीकी खराबी ने बिगाड़ा माहौल

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने तो हद कर दी... शर्मनाक क्‍लब में सबसे ऊपर पहुंचे, संजू सैमसन और रोहित शर्मा के दामन से धोया दाग