अभिषेक शर्मा ने तो हद कर दी... शर्मनाक क्लब में सबसे ऊपर पहुंचे, संजू सैमसन और रोहित शर्मा के दामन से धोया दाग
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। वे गोल्डन डक पर आउट हो गए और इसी के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा
HighLights
अभिषेक शर्मा राजस्थान के खिलाफ जीरो पर आउट
शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुए अभिषेक
रोहित शर्मा-संजू सैमसन को पीछे छोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए आईपीएल 2026 अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। वे सीजन में 5 मैच खेल चुके हैं और एक बार ही अर्धशतक लगा सके हैं। उनकी खराब फॉर्म का असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है, जहां हैदराबाद अब तक सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सकी है। अभिषेक राजस्थान के खिलाफ जीरो पर आउट हुए और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अच्छी लय में नहीं दिखे थे। अब आईपीएल में भी वे अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे हैं। हैदराबाद के लिए अभिषेक ने पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से टीम 2024 के फाइनल तक का सफर तय कर सकी थी। हालांकि, जारी संस्करण में वे अब तक बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं दिखा सके हैं।
अभिषेक शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहली गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। वे जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद को हवाई यात्रा पर भेजना चाहते थे लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। बाउंड्री के पास खड़े रवि विश्नोई ने उनका कैच लपक लिया और शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसी के साथ वे एक वर्ष में सबसे अधिक बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा 2026 में अब तक 7 बार बिना खाता खोल आउट हुए हैं। इस शर्मनाक लिस्ट में अब वे सबसे ऊपर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और संजू सैमसन को पीछे छोड़ा है। रोहित साल 2018 में 6 बार जीरो पर आउट हुए थे। तो वहीं संजू 2024 में 6 बार अपना खाता नहीं खोल सके थे।
खबरें और भी
एक साल में सबसे अधिक बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज-
- अभिषेक शर्मा - 7
- रोहित शर्मा - 6
- संजू सैमसन - 6
अभिषेक शर्मा का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
25 वर्षीय बल्लेबाज का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 32.25 की औसत और 215 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से मात्र एक अर्धशतक निकला है। इस सीजन वे अब तक 2 बार अपना खाता नहीं खोल सके हैं। इससे पहले लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में भी शर्मा जीरो पर आउट हो गए थे।