ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा के सिर से हटा नंबर-1 का ताज, Ishan Kishan बने नए 'किंग'
ICC T20I 2026 Rankings: अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में नंबर-1 का लंबे समय का राज अब समाप्त हो गया है। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन दुनिया क ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा
HighLights
आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी
ईशान किशन ने बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को पछाड़ा
टी20 रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा का लंबे समय से दुनिया के नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज का राज आखिरकार समाप्त हो गया है। आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इस तरह किशन टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में बल्लेबाजी रैंकिंग के नए किंग बने।
27 साल के ईशान किशन ने निरंतर बेहतर प्रदर्शन के दम पर नंबर-1 स्थान हासिल किया। उन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 317 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में शानदार पारी के लिए किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन के बाद टूर्नामेंट में सबसे जयादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

चौथे भारतीय बल्लेबाज बने
ईशान किशन आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा नंबर-1 स्थान पर रह चुके हैं।
टॉप-5 में कौन
बता दें कि ईशान किशन ने सात रेटिंग अंकों से अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। अभिषेक शर्मा एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और श्रीलंका के पाथुम निसांका क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर हैं।
ईशान किशन का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
याद दिला दें कि ईशान किशन ने 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 47 पारियों में 29.15 की औसत और 146.87 के स्ट्राइक रेट से 1341 रन बनाए। इस दौरान किशन ने एक शतक और 10 अर्धशतक जमाए।