ICC Rankings: 36 साल का सूखा खत्म, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया को मिले दो नए टॉपर; खतरे में बुमराह की बादशाहत
कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का स्थान हासिल किया है, जिससे न्यूजीलैंड का 36 साल का इंतजार ख ...और पढ़ें

Matt Henry ने बुमराह के नंबर-1 पोजिशन की बराबरी की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Rankings Update: ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रन की धमाकेदार जीत के बाद ICC मेंस टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है। इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट और कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी दोनों नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं।
कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड का 36 साल का इंतजार खत्म करते हुए ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पायदान हासिल कर लिया है। वहीं इंग्लैंड के जो रूट ने भी बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पोजीशन फिर से हासिल कर ली है।
Matt Henry ने बुमराह के नंबर-1 पोजीशन की बराबरी की
दरअसल, साल 2024 नवंबर में कगिसो रबाडा को पछाड़ने के बाद से जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं, लेकिन अब मैट हेनरी भी टॉप पर पहुंच गए हैं।
हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 1-1 की बराबरी दिलाने में बड़ा रोल निभाया था। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 11 विकेट लिए थे, जिसके बाद उन्होंने आईसीसी टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 6 स्थानों की छलांग लगाई और बुमराह के साथ पहले पायदान पर संयुक्त रूप से जगह बनाई।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड का 36 साल का सूखा खत्म
हेनरी के साथ न्यूजीलैंड का 36 साल का सूखा भी खत्म हो गया। उनसे पहले सिर्फ जैक काउई 1947 में और रिचर्ड हैडली 1984 से 1990 तक टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं। अब हेनरी इस लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे कीवी बन गए हैं।
जो रूट बने टेस्ट के नंबर-1 बैटर
जो रूट ने 12वीं बार टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल की है। ओवल टेस्ट में 46 और 77 रन की पारियों की बदौलत रूट ने अपने ही साथी हैरी ब्रूक और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का टैग हासिल किया।
डेरिल मिचेल-हेनरी निकोलस को भी फायदा
इंग्लैंड में अपनी अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का रैंकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। हाल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए रचिन रवींद्र दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं डेरिल मिचेल ने पांच पायदान की छलांग लगाई और अब 16वें स्थान पर हैं।
ग्लेन फिलिप्स आठ स्थान के फायदे से 31वें और हेनरी निकोल्स 13 पायदान ऊपर चढ़कर 40वें नंबर पर आ गए हैं।
ICC ODI रैकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने लगाई छलांग
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टी20 सीरीज खत्म होने के बाद नई रैंकिंग जारी की गई। वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल ने तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अब वो नंबर-1 पर काबिज मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं।
ईशान किशन ने 21 पायदान की बड़ी छलांग लगाई और 43वें नंबर पर पहुंच गए। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी को भी फायदा हुआ और वो चार स्थान ऊपर चढ़कर 52वें पर आ गए हैं।
गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ियों ने कमाल किया। अर्शदीप सिंह 16 पायदान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने 34 स्थान की लंबी छलांग लगाई और 58वें स्थान पर आ गए। वहीं वाशिंगटन सुंदर 17 पायदान के फायदे से 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं।