Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup: कप्तान-कोच से लेकर 7 खिलाड़ियों तक, 2019 विश्व कप के बाद कितनी बदल गई Team India, बहुत कुछ है नया

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 06:58 PM (IST)

    वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होना है। 12 साल के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए बीस ...और पढ़ें

    2019 विश्व कप के बाद कितनी बदल गई Team India, बहुत कुछ है नया
    2019 विश्व कप के बाद कितनी बदल गई Team India, बहुत कुछ है नया

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होना है। 12 साल के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है।

    चोट के बाद लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एशिया कप में अब तक बिना कोई मैच खेले वनडे टीम में शामिल किए गए, जबकि वनडे में खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिली।

    वहीं, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन और संजू सैमसन को टीम से नजरअंदाज किया गया। इन सबके बाद फैंस टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

    बता दें कि पिछले विश्व कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

    इस हार के बाद टीम ने इस बार वनडे विश्व कप के लिए अहम बदलाव किए हैं। पिछले विश्व कप में जहां टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी तो इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत विश्व कप खेलने उतरेगा।

    वहीं, उपकप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो पिछले विश्व कप का हिस्सा थे, लेकिन ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें इस बार टीम से बाहर किया गया।

    1. शिखर धवन पर भारी पड़े शुभमन गिल

    टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह युवा ओपनर शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है।

    धवन साल 2022 में भारत के सबसे ज्यादा वनडे में रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिन्होंने 22 पारियों में 688 रन बनाए थे, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट और काफी समय से मैदान से बाहर होने के चलते उन्हें मौका नहीं मिली। वहीं, गिल ने आईपीएल में 890 रन बनाए और पहली बार वह विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    2. श्रेयस अय्यर की वजह से कटा विजय शंकर/ऋषभ पंत का पत्ता

    नंबर 4 को लेकर काफी समय से बहस चल रही थी। हालांकि बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को इस पोजीशन के लिए चुना। साल 2019 में विजय शंकर और ऋषभ पंत दोनों ही विश्व कप टीम में मौजूद थे। ऐसे में पहली बार श्रेयस अय्र वनडे विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि पंत काफी समय से चोटिल होने के बाद से मैदान में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    3. एमएस धोनी की जगह ईशान किशन ने ली

    साल 2019 विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भारतीय टीम में शामिल थे, लेकिन 2023 में ईशान किशन जिन्हें धोनी की तरफ शानदार कींपिंग के लिए जाना जाता है, उन्हें टीम में जगह मिली है।

    यह भी पढ़ें- World Cup के लिए इन 15 भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर ही क्यों लगी मुहर? पिछले 1 साल का ऐसा रहा ODI में प्रदर्शन

    4. सूर्यकुमार यादव को मिली टीम में जगह, दिनेश कार्तिक हुए बाहर

    पिछले विश्व कप में जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल 5 रन पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी तब दिनेश कार्तिक से उम्मीद की जा रही थी कि वह टीम की पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ वह 25 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।भारतीय टीम के साथ कार्तिक ने अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान, कई शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन किसी तरह अपनी पूरी पूरी क्षमता तक पहुंचने से वह अक्सर चूक गए।

    इस वजह से वनडे विश्व कप के लिए कार्तिक को ड्रॉप किया गया और टीम मैनेजमेंट ने पूरा विश्वास सूर्यकुमार यादव पर दिखाया, जिनका भले ही वनडे फॉर्म कुछ खास नहीं रहा हो।

    5. मोहम्मद सिराज की एंट्री, भुवनेश्वर कुमार हुए बाहर

    भारत के तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार दोनों एक दूसरे से अलग हैं, लेकिन दोनों में एक क्वालिटी है उनकी विकेट लेने की क्षमता। लगातार चोटिल होने के कारण भुवी का करियर खराब रहा है। वहीं मोहम्मद सिराज ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार प्रदर्शन कर वनडे विश्व कप टीम में जगह बनाई।

    6. शार्दुल ठाकुर ने ली केदार जाधव की जगह

    केदार जाधव ने साल 2014 से लेकर 2020 तक भारत के लिए खेले गए 6 सालों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी एक अलग छाप छोड़ी। जाधव की बल्लेबाजी औसत 42 और स्ट्राइक रेट 101 का था। उन्होंने भले ही वनडे में 73 मैचों में 27 विकेट लिए हो, लेकिन साझेदारी को तोड़ने की उनकी कला के कारण उन्हें धोनी-कोहली का साथ मिला।

    वहीं, इस बार वनडे विश्व कप के लिए भारत की उम्मीदें शार्दुल ठाकुर पर टिकी होंगी जो वनडे में अपनी टेस्ट सफलता को दोहराएंगे, जिससे टीम की एक शानदार ऑलराउंडर की तलाश पूरी हो जाएगी।

    7. अक्षर पटेल को मौका, चहल हुए ड्रॉप

    भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए युजवेंद्र चहल की जगह अक्षर पटेल को चुनने फैसला लिया। दरअसल, बल्ले के साथ अक्षर गेंदबाजी में कमाल का परफॉर्म करते है, जो उन्हें चहल से इस तरह अलग करता है। इस वजह से युजवेंद्र चहल को वनडे विश्व कप की टीम से बाहर किया गया।