Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC Rankings में 'भूचाल', टॉप-100 से भी बाहर था जो प्लेयर उसने काटा बवाल; हार्दिक-गिल ने झेला तगड़ा नुकसान

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 02:17 PM (GMT+05:30)

    ICC Rankings Update: आईसीसी ने नई टी20आई रैंकिंग जारी की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन को बंपर फायदा मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदा ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने आज यानी 1 अप्रैल 2026 को ताजा रैंकिंग जारी की है। टी20I मेंस रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका के बैटर कॉनर एस्टरहुइजन को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

    कॉनर ने आईसीसी टी20आई बैटिंग रैंकिंग में 64 स्थानों की छलांग लगाई और वो 39वें पायदान पर पहुंच गए हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इससे पहले वो आईसीसी टी20आई रैंकिंग के टॉप 100 में भी नहीं शुमार थे, लेकिन एक सीरीज में कमाल का परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने सीधे 39वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। 

    ICC Rankings: कॉनर एस्टहुइजन ने लगाई 64 स्थानों की छलांग

    image

    ICC Rankings Connor Esterhuizen Jumps 64 Places

    दरअसल, 24 साल के कॉनर एस्टरहुइजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और डेब्यू सीरीज में ही उन्होंने बल्ले से तहलका मचा दिया। 5 मैचों की इस सीरीज को प्रोटियाज ने 3-2 से अपने नाम किया, जिसमें पांचों मैच में कॉनर ने कुल 200 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 75 रन का रहा, जो कि उन्होंने आखिरी टी20आई मैच में बनाया। वहीं, इस दौरान स्ट्राइक रेट 145.9 का रहा।

    इस शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी टी20आई बैटर्स रैंकिंग में मिला, जहां उन्होंने 64 स्थानों की छलांग लगाई और वो 551 रेटिंग अंक के साथ 39वें पायदान पर पहुंच गए। 

    ICC T20I Batters Rankings में क्या-क्या बदलाव?

    टी20आई बैटर्स रैंकिंग के टॉप 7 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। टॉप-1 में अभिषेक शर्मा और दूसरे नंबर पर ईशान किशन बरकरार है। वहीं, आठवें पायदान पर इंग्लैंड के जोस बटलर एक स्थान के फायदे के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट 9वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, भारतीय टीम के स्टार हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल को 1-1 स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। हार्दिक 47वें पायदान तो गिल 66वें स्थान पर खिसक गए हैं। 

    खबरें और भी

    ICC T20I Bowlers Rankings: गेराल्ड कोएत्जी को तगड़ा फायदा

    आईसीसी टी20आई बॉलर्स रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग अंक के साथ पहले पायदान पर है। दूसरे नंबर पर भारतीय स्पिनर के वरुण चक्रवर्ती 740 रेटिंग के साथ बरकरार है। बॉलर्स रैंकिंग में टॉप 15 तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। 16वें पायदान पर अर्शदीप सिंह एक स्थान के फायदे के साथ पहुंचे हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मिचेल  सैंटनर को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो 17वें पायदान पर खिसक गए हैं।

    वहीं, कीवी टीम के जैकब डफी दो स्थान के नुकसान के साथ संयुक्त रूप से 30वें स्थान पर हैं। उनके साथ सिकंदर रजा भी मौजूद है। हार्दिक पांड्या को एक स्थान का फायदा मिला है और वो 47वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि कुलदीप यादव दो स्थान के फायदे के साथ संयुक्त रूप से 40वें पायदान पर है।

    दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी (Gerald Coetzee) ने जबरदस्त सुधार करते हुए क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह रैंकिंग में 46 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर गेंदबाजों की लिस्ट में 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन 10 स्थान की उछाल के साथ 56वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे (6 पायदान ऊपर चढ़कर 62वें स्थान पर) ने कुछ बढ़त बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड के सीमर जैकरी फोल्क्स (11 स्थान ऊपर चढ़कर 70वें स्थान पर) को भी इसका इनाम मिला है।

    सिकंदर रजा टॉप पर बरकरार

    जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा T20I ऑलराउंडरों की लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि कोएट्ज़ी इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 8 विकेट और 18 रन बनाने के बाद वह 14 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 72वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs GT: Shreyas Iyer के माथे पर जीत के बावजूद लगा कलंक, BCCI की सजा झेलने वाले बने पहले कप्तान

    यह भी पढ़ें- NZ W vs SA W: अमेलिया केर का 'विराट' कारनामा, अफ्रीका को रौंदकर रचा इतिहास; टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त