Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिकेट कनाडा पर गिरी ICC की गाज! प्रशासनिक गड़बड़ियों के चलते सस्पेंड की पूरी फंडिंग

    Updated: Sat, 16 May 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

    ICC ने प्रशासनिक गड़बड़ियों के चलते अगले छह महीनों के लिए क्रिकेट कनाडा को दी जाने वाली फंडिंग रोक दी है। ...और पढ़ें

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    HighLights

    1. संकट में आया कनाडा क्रिकेट बोर्ड

    2. 6 महीने के लिए रोकी गई फंडिंग

    3. आईसीसी पर निर्भर है कनाडा बोर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्रशासनिक गड़बड़ियों के चलते अगले छह महीनों के लिए क्रिकेट कनाडा को दी जाने वाली फंडिंग रोक दी है। इससे असोसिएट मेंबर बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। ICC ने इस सप्ताह की शुरुआत में क्रिकेट कनाडा को इस निर्णय की जानकारी दी थी।

    इस निलंबन से टीम की गतिविधियों और क्रिकेट संचालन पर कोई प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। क्रिकेट कनाडा आईसीसी की वित्तीय सहायता पर बहुत अधिक निर्भर है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, साल 2024 में समाप्त हुए फाइनेंशियल स्टेटमेंट से पता चला है कि आईसीसी द्वारा वितरित धनराशि संगठन की कुल आय का लगभग 63 प्रतिशत थी।

    गवर्नेंस फेलियर का खुलासा नहीं किया

    आईसीसी ने सार्वजनिक रूप से गवर्नेंस फेलियर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कनाडा के इनवेस्टिगेटिव प्रोग्राम 'फिफ्थ एस्टेट' ने हाल ही में आईसीसी की नीतियों के कथित उल्लंघन की रिपोर्ट दी है, जिसमें बोर्ड के भीतर शासन मानकों और वित्तीय निगरानी से संबंधित चिंताएं शामिल हैं।

    यह निलंबन क्रिकेट कनाडा के लिए एक उथल-पुथल भरे दौर में आया है। हाल ही में हुए आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के मैच की जांच आईसीसी की एंटी करप्‍शन यूनिट द्वारा की जा रही है। एक अलग चल रही जांच में कनाडा के पूर्व हेड कोच खुर्रम चौहान ने कथित तौर पर एक लीक हुई फोन रिकॉर्डिंग में दावा किया है कि क्रिकेट कनाडा बोर्ड के पूर्व सीनियर सदस्यों ने उन पर राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ खिलाड़ियों का चयन करने का दबाव डाला था।

    खबरें और भी

    ये आरोप भी शामिल हैं

    ऑडियो में कथित तौर पर मैचों में धांधली के प्रयासों से संबंधित आरोप भी शामिल हैं। पिछले महीने आईसीसी की अंतरिम एंटी करप्‍शन यूनिट के प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव ने कहा था कि आईसीसी सदस्यों से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों को शासी निकाय की संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत निपटाया जाता है।

    क्रिकेट कनाडा को पूर्व सीईओ सलमान खान की नियुक्ति और बाद में उन्हें पद से हटाने को लेकर प्रशासनिक अस्थिरता का भी सामना करना पड़ा है। उनकी नियुक्ति कथित तौर पर आईसीसी की जांच के दायरे में आई थी, क्योंकि उन पर पहले लगे आपराधिक आरोपों का खुलासा नहीं किया गया था। खान पर कैलगरी पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।

    पिछले महीने अरविंदर खोसा को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद क्रिकेट कनाडा का अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष अमजद बाजवा का स्थान लिया था। आईसीसी का यह निर्णय क्रिकेट कनाडा की 9 और 10 मई को हुई सालाना आम बैठक के तुरंत बाद आया, जहां बोर्ड ने कई सुधारों की घोषणा की। बैठक के दौरान नौ सदस्यीय निदेशक मंडल का भी चुनाव हुआ। आईसीसी ने निलंबन पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, जबकि क्रिकेट कनाडा ने अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में होगी आईसीसी की बैठक, मोहसिन नकवी को मिला न्योता; क्या फैसला लेंगे पीसीबी चीफ?

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्‍तान टीम का एलान, 5 प्‍लेयर्स का होगा डेब्‍यू; पहले ही मैच में भारत से टक्‍कर