Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    U-19 World Cup 2026: छठा खिताब जीतने उतरेगी युवा भारतीय टीम, इंग्‍लैंड से होगा सामना

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 10:00 PM (IST)

    भारतीय टीम शुक्रवार को जब अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी तो उसकी नजरें छठी ट्रॉफी पर होगी। मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), ...और पढ़ें

    एक और ट्रॉफी पर भारत की नजर

    एक और ट्रॉफी पर भारत की नजर

    HighLights

    1. सर्वाधिक पांच बार ट्रॉफी जीत चुका है भारत

    2. टूर्नामेंट में अब तक अविजित रहा है भारत

    3. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगी यह टक्‍कर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही भारतीय टीम शुक्रवार को जब अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी तो उसकी नजरें छठी ट्रॉफी पर होगी। मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) टीम को चैंपियन बना चुके हैं और अब आयुष म्हात्रे भी इस सूची में अपना नाम दर्ज कराने को बेताब हैं।

    अफगानिस्तान के विरुद्ध सेमीफाइनल में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जीत दर्ज की जिसमें कप्तान आयुष म्हात्रे और आरोन जार्ज ने यादगार पारियां खेली। भारत ने अमेरिका के विरुद्ध पहले ग्रुप मैच से ही बेहतरीन खेल दिखाया है। सेमीफाइनल में 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने विजयी रिकॉर्ड कायम रखा।

    अब उसका सामना एक और अपराजेय टीम इंग्लैंड से होना है। भारत को बखूबी पता है कि गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड के हौसले बुलंद है और उसे हराना आसान नहीं होगा। भारत का अंडर 19 विश्व कप फाइनल में रिकॉर्ड अच्छा रहा है और 10वीं बार टीम फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2022 में वेस्टइंडीज में हुए टूर्नामेंट में भारत ने इंग्लैंड को ही हराया था।

    भारतीय टीम

    आरोन जार्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह।

    इंग्लैंड टीम

    थामस रियू (कप्तान), राल्फी अलबर्ट, अली फारूक, बेन डाकिंस, कालेब फाकनेर, फरहान अहमद, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, इसाक मोहम्मद, मैन्नी लुम्सडेन, बेन मायेस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबेस्टियन मोर्गन।

    भारत बनाम इंग्लैंड (फाइनल)

    • स्थान : हरारे
    • समय : दोपहर 1 बजे
    • प्रसारण : स्टार स्पो‌र्ट्स/ जियो हाटस्टार

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs ENG U19: विश्‍व कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, इस बार निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'वो जूनियर अभिषेक शर्मा बन रहे हैं', U-19 World Cup फाइनल से पहले पूर्व क्रिकेटर ने बांधे Vaibhav Suryavanshi की तारीफों के पुल