Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs ENG U19: विश्‍व कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, इस बार निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 05:27 PM (IST)

    अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम से होगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय ...और पढ़ें

    वैभव के निशाने पर 2 रिकॉर्ड।

    वैभव के निशाने पर 2 रिकॉर्ड।

    HighLights

    1. शानदार फॉर्म में चल रहे हैं वैभव

    2. अब तक लगा चुके हैं 3 अर्धशतक

    3. शुक्रवार को खेला जाएगा फाइनल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम से होगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा। इस मुकबले में भारतीय टीम की कोशिश छठी ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी। मुकाबले में इन फॉर्म भारतीय सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी इतिहास रच सकते हैं। इस बार उनके निशाने पर एक नहीं 2 रिकॉर्ड हैं।

    आग उगल रहा वैभव का बल्‍ला

    विश्‍व कप में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्‍लेबाजी की है। उन्‍होंने 6 मैच की 6 पारियों में 44.00 की औसत और 147.49 की स्‍ट्राइक रेट से 264 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय ओपनर ने 26 चौके और 15 छक्‍के लगाए हैं। वह टूर्नामेंट में अब तक 3 अर्धशतक लगा चुके हैं और सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

    वैभव रच सकते हैं इतिहास

    वैभव अभी टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर हैं। अगर वह फाइनल में 4 हवाई फायर करते हैं तो इस लिस्‍ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड डेवाल्‍ड ब्रेविस के नाम है। डेवाल्‍ड ने 2022 में खेले गए विश्‍व कप में 18 सिक्‍स जड़ दिए थे।

    निशाने पर एक और रिकॉर्ड

    शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव के निशाने पर शुक्रवार को एक और रिकॉर्ड होगा। निर्णायक मैच में अगर वैभव 80 रन बनाते हैं, तो वह यूथ वनडे में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। यह साथ ही वह तन्मय श्रीवास्तव का रिकॉड भी तोड़ देंगे। मौजूदा विश्‍व कप में वैभव विराट कोहली, सरफराज खान, शुभमन गिल, उन्‍मुक्‍त चंद को पीछे छोड़ चुके हैं।

    खबरें और भी

    यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

    • विजय जोल: 1404 रन
    • यशस्वी जायसवाल: 1386 रन
    • तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
    • वैभव सूर्यवंशी: 1237 रन
    • शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
    • सरफराज खान: 1080 रन
    • विराट कोहली: 978 रन

    यह भी पढ़ें- 'वो जूनियर अभिषेक शर्मा बन रहे हैं', U-19 World Cup फाइनल से पहले पूर्व क्रिकेटर ने बांधे Vaibhav Suryavanshi की तारीफों के पुल

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs ENG U19 Playing 11: वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे तहलका, इन योद्धाओं के साथ खिताब जीतने उतरेगी आयुष ब्रिगेड