ICC U-19 World Cup 2026: बांग्लादेश के विरुद्ध भारत जीत का प्रबल दावेदार, कल बुलावायो में होगी टक्कर
अमेरिका के विरुद्ध भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने सात ओवरों में 16 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन कि ...और पढ़ें

दूसरी जीत पर भारत की नजर।
HighLights
भारत ने यूएई को दी थी मात
दूसरी जीत पर आयुष की नजर
बांग्लादेश को देगी कड़ी चुनौती
बुलावायो, पीटीआई: पहले मैच में अमेरिका के विरुद्ध आत्मविश्वास से भरी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम शनिवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश की कड़ी चुनौती के बावजूद जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। पांच बार की चैंपियन भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में अमेरिका को केवल 107 रन पर आउट करके छह विकेट से जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।
अमेरिका के विरुद्ध भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने सात ओवरों में 16 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसमे अलावा भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भी कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो बांग्लादेश से मैच अपने पक्ष में करने की योग्यता रखते हैं।
जिसमें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, उप कप्तान विहान मल्होत्रा, ऑलराउंडर आरोन जार्ज और वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू शामिल हैं। हालांकि अजीजुल हाकिम तमीम की अगुआई वाली बांगलादेश टीम को भी कमजोर नहीं आंका जा सकता है और वह आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
मुझे डेल स्टेन की आक्रामकता पसंद
अमेरिका के विरुद्ध अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में 16 रन देकर पांच विकेट लेकर भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने कहा कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन की मैदान पर आक्रामकता से प्रेरणा मिलती है।
हेनिल का गुरुवार को अमेरिका के विरुद्ध किया गया प्रदर्शन पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप में किसी भारतीय गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हेनिल ने आईसीसी डिजिटल से कहा कि स्टेन की गेंदबाजी इतनी अच्छी थी कि कोई भी बल्लेबाज उनके सामने खुलकर नहीं खेल पाता था। उनका सामना करना बहुत मुश्किल था। मैं भी हमेशा बल्लेबाज को तीन से चार गेंदों के भीतर आउट करने के बारे में सोचता हूं।