IND U19 vs BAN U19: Vaibhav Suryavanshi फिर तबाही मचाने को तैयार, 14 साल में चकनाचूर करेंगे कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड
बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अपने और आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने अमेरिकी टीम को DLS मैथड से 6 ...और पढ़ें
-1768563136288_m.webp)
बड़े रिकॉर्ड पर वैभव की नजर।
HighLights
वैभव के पास इतिहास रचने का मौका
निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड
बांग्लादेश से होगी भारत की टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 की भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। गुरुवार को बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अपने और टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने अमेरिकी टीम को DLS मैथड से 6 विकेट से हराया। मुकाबले के हीरो हेनिल पटेल रहे, जिन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फेल रहे। 14 साल के इस प्लेयर ने 4 गेंदों पर 2 रन ही बनाए।
वैभव रच सकते इतिहास
अब दूसरे मुकाबले में वैभव के पास इतिहास रचने का मौका है। अंडर-19 विश्व कप 2026 के 7वें मुकाबले में शनिवार, 17 जनवरी को आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम बांग्लादेश अंडर-19 टीम से टकराएगी। इस मैच में वैभव विराट कोहली को एक खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसके लिए सूर्यवंशी को सिर्फ 4 रनों की दरकार है।
विराट कोहली को पछाड़ सकते
वैभव यूथ वनडे में छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं। उन्होंने अभी तक 975 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 978 रन बनाए थे। ऐसे में वैभव 1000 का आंकड़ा छूने से भी सिर्फ 25 रन दूर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर विजय जोल हैं, जिन्होंने 1404 रन बनाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर यशस्वी जयसवाल (1386 रन), तीसरे पर तन्मय श्रीवास्तव (1316 रन), चौथे पर शुभमन गिल-उन्मुक्त चंद (1149 रन) और 5वें पर मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान (1080 रन) हैं।
यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
- विजय जोल: 1404 रन
- यशस्वी जयसवाल: 1386 रन
- तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
- शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
- सरफराज खान: 1080 रन
- विराट कोहली: 978 रन
- वैभव सूर्यवंशी: 975 रन
भारत की U19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया।