Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 से अगर पाकिस्तान हुआ बाहर तो किस टीम को मिलेगा मौका? क्या कहता है ICC का नियम?

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 01:17 PM (IST)

    T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बाद अगर पाकिस्तान की टीम भी टी-20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला लेती है, तो उनकी जगह युगांडा (Uganda) की टी ...और पढ़ें

    पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से हटा तो कौन-सी टीम को मिलेगा मौका?

    पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से हटा तो कौन-सी टीम को मिलेगा मौका?

    HighLights

    1. बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप से हटने का लिया फैसला

    2. बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से हट सकता है

    3. अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटा तो कौन-सी टीम लेगी जगह?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Uganda National Cricket Team: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद पाकिस्तान के भी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश की जगह तो स्कॉटलैंड ने ले ली। अब सवाल है कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उसकी जगह कौन लेगा? 

    पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से हटा तो कौन-सी टीम को मिलेगा मौका?

    दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी किस्मत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हाथों में सौंप दी है और अब वही तय करेंगे कि पाकिस्तान 2026 टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा या नहीं। उनकी भागीदारी पर आखिरी  फैसला अगले कुछ दिनों में आ जाएगा। 

    पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार (26 जनवरी) को X पर बताया कि उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने X पर लिखा, 

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मेरी सकारात्मक बैठक हुई। मैंने उन्हें आईसीसी मामले के बारे में जानकारी दी और उन्होंने निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सुलझाएं। इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।

    -

    मोहसिन नकवी 

    अगर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से हट जाती है, तो वह आगामी आईसीसी टूर्नामेंट से हटने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। हाल ही में, बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, क्योंकि आईसीसी ने उनके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया था। 

    खबरें और भी

    बीसीबी ने भारत में उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आईसीसी को उनके मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया था। 

    वहीं, इसके बाद स्कॉटलैंड को बांग्लादेश का रिप्लेसमेंट बनाया गया। इस फैसले के बाद मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का सपोर्ट करते हुए कहा,

    आप दोहरा मापदंड नहीं रख सकते। आप यह नहीं कह सकते कि एक देश (भारत) के लिए सब कुछ जायज है और बाकी देशों को इसके बिल्कुल विपरीत करना होगा। इसीलिए हमने ये स्टैंड लिया है, और यह स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें विश्व कप में खेलना चाहिए, वे क्रिकेट में एक प्रमुख हितधारक हैंऔर ये स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें विश्व कप में खेलना चाहिए, वे क्रिकेट के प्रमुख हितधारक हैं।

    -

    मोहसिन नकवी

    युगांडा टीम को होगा फायदा?

    अगर पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, तो युगांडा को इसका फायदा होगा। वे पाकिस्तान टीम की जगह लेगी। युगांडा 2024 टी20 विश्व कप का हिस्सा था, लेकिन वे 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही। ऐसे में जानते हैं कि कैसे युगांडा पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनकी जगह ले सकता है?

    क्यों युगांडा को मिलेगा मौका?

    आईसीसी के नियमों के अनुसार, आईसीसी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने वाली शीर्ष रैंकिंग वाली टीम, टूर्नामेंट से हटने वाली टीम की जगह लेती है। आईसीसी रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह ली है।

    युगांडा दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है, जो 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। वे टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज है और पाकिस्तान की जगह ले सकती है। 

    2024 टी20 विश्व कप में युगांडा का परफॉर्मेंस

    युगांडा ने टी20 विश्व कप में पहली बार डेब्यू साल 2024 में किया था, जहां 4 मैचों में से केवल एक मैच में उन्हें जीत मिली थी। पीएनजी के खिलाफ उन्होंने 78 रन के लक्ष्य को चेज कर लिया था, जबकि अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। युगांडा टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी।

    यह भी पढ़ें- 'एक बुरा दिन सब बर्बाद कर सकता है…', Rahul Dravid ने टीम इंडिया को चेताया; 2023 के जख्मों को किया याद

    यह भी पढ़ें- 2016 से अब तक कितनी बदली India Cricket Team? धोनी की सेना के वो 'योद्धा' अब कहां?