2016 से अब तक कितनी बदली India Cricket Team? धोनी की सेना के वो 'योद्धा' अब कहां?
India Cricket Team: सोशल मीडिया पर '2016 Nostalgia (2026 is the new 2016)' के जबदस्त ट्रेंड को फॉलो करते हुए आज आपको फ्लैशबेक पर लेकर चलते हैं और बतात ...और पढ़ें

2016 से अब तक कितनी बदली India Cricket Team?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Cricket Team 2016 vs 2026: क्या आपको याद है साल 2016 का वो दौर... जब भारत में टी20 विश्व कप का शोर था, विराट कोहली अपने पीक पर थे और एमएस धोनी की कप्तानी का जलवा था। वो एक ऐसा साल था, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर बदल दी थी।
आज 10 साल बाद, जब हम 2026 में खड़े हैं, तो वो यादें फिर से ताजा हो रही हैं। 2026 में फिर से वही माहौल है, बस बदली है तो टीम की सूरत... टी20 में अब कमान सूर्यकुमार यादव के पास है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2016 की उस ऐतिहासिक टीम के कितने योद्धा आज भी मैदान पर डटे हैं और कौन से स्टार्स रिटायरमेंट ले चुके हैं?
सोशल मीडिया पर '2016 Nostalgia (2026 is the new 2016)' के जबदस्त ट्रेंड को फॉलो करते हुए हम भी आपको फ्लैशबेक पर लेकर चलते हैं और बताते हैं 2016 की तुलना में 2026 की टी20 विश्व कप की भारतीय टीम कितनी बदल गई हैं?
T20 WC 2016 भारतीय टीम के स्टार्स अब कहां?
1. महेंद्र सिंह धोनी
2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एमएल धोनी अब केवल IPL में नजर आते हैं। इसके अलावा वे रांची में ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं और भारतीय टीम के 'अनऑफिशियल मेंटर' की भूमिका में रहते हैं।
खबरें और भी
2. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने टेस्ट को भी 2025 में अलविदा कहा और वह केवल अब वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
3. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने भी 2024 में टी20I को अलविदा कह दिया था। मौजूदा समय में वे भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया है।
4. युवराज सिंह और सुरेश रैना
ये दोनों दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह रिटायर हो चुके हैं। युवराज और रैना अब दुनिया भर की 'लीजेंड्स लीग' (Legends League Cricket) में खेलते हैं और कमेंट्री और कोचिंग की भूमिका में नजर आते हैं।
5. शिखर धवन
शिखर धवन ने 2024 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे अब अपने बिजनेस और सोशल मीडिया के साथ-साथ स्पोर्ट्स लीग्स के मैनेजमेंट में व्यस्त हैं।
6. आशीष नेहरा
2016 के मुख्य तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अब कोचिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वे IPL में गुजरात टाइटंस के हेड कोच के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कोचिंग में गुजरात टाइटंस एक पावरहाउस बन चुकी है
7. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा ने भी टी20आई से संन्यास ले लिया है। वे मौजूदा समय में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, जबकि आर अश्विन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अश्विन अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते हैं।
8. हरभजन सिंह
24 दिसंबर 2021 को हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी और अपने 23 साल के करियर पर पूर्णविराम लगाया था। संन्यास के बाद भज्जी आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद हैं और कमेंट्री बॉक्स में अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं।
9. हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह
2016 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या, अब टीम इंडिया की सबसे मजबूत कड़ी है। बुमराह ने अब तक 106 टी20आई विकेट लिए हैं, जबकि हार्दिक के नाम 105 टी20आई विकेट दर्ज हैं।
10. अंजिक्य रहाणे और मनीष पांडे
2016 में रहाणे तीनों फॉर्मेट खेलते थे और अब वह टी20 और वनडे टीम से बाहर हैं, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में आज भी काफी सक्रिय हैं। वहीं, मनीष पांडे को 2016 में फ्यूचर स्टार माना जाता था, लेकिन उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले और वह काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। अब वे मुख्य रूप से घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बन गए हैं।
11. मोहम्मद शमी और पवन नेगी
मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में 16वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। हालांकि, उस संस्करण में भुवी को भी एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। भुवनेश्वर कुमार मौजूदा समय में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने ये साफ किया था कि वह अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं।
पवन नेगी टी20 विश्व कप 2016 की भारतीय टीम का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने केवल 2016 में एशिया कप में यूएई के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया था। वहीं, पवन नेगी को आईपीएल 2016 में 8.5 करोड़ रुपये में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था, लेकिन वे टीम के भरोसे को सही साबित करने में नाकाम रहे।
2016 T20 World Cup की भारतीय टीम
एमएस धोनी( कप्तान/विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, मनीष पांडे, अंजिक्य रहाणे, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह,आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, पवन नेगी, हरभजन सिंह, मोहम्मद शमी, आशीष नेहरा
India Squad 2026 T20 WC: भारतीय टीम इस प्रकार-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह।