खत्म नहीं हो रहे पाकिस्तान के नाटक, अब भारत के साथ मैच न खेलने का बनाया मन; सामने आई बड़ी रिपोर्ट
पाकिसतान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बांग्लादेश के साथ एकता दिखाने का नाटक करते हुए भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में ...और पढ़ें
-1769429857229_m.webp)
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होना है मैच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर जाने पर विचार कर रहा है। इस मामले में अभी तक उसने अंतिम फैसला तो नहीं लिया है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि वह सरकार से बात कर अंतिम फैसला लेगा। इस बीच पाकिस्तान से एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पाकिस्तान के नए नाटक के बारे में पता चला है।
बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 में अपने मैच सुरक्षा कारणों से भारत की बजाए श्रीलंका में आयोजित करने की मांग की थी जो आईसीसी ने टाल दी, लेकिन पाकिस्तान के मैच तो पहले से ही श्रीलंका में खेले जाने हैं और ऐसे में पाकिस्तान का बायकॉट जैसा कदम हैरानी भरा है जिसके कारण ये बांग्लादेश के साथ एकता दिखाने के बजाए नाटक ज्यादा लग रहा है।
भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट
पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इस समय अपने सभी विकल्पों को खुला रखना चाहता है, जिसमें भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करना तक शामिल है। इसके अलावा एक और विकल्प टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने का है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप-ए का मैच खेला जाना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया तो भारतीय टीम को दो अंक मिलेंगे, लेकिन इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अच्छा खासा वित्तीय नुकसान हो सकता है।
आईसीसी ने दी चेतावनी
बांग्लादेश के बाहर जाने के बाद पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है क्योंकि बांग्लादेश के साथ गलत हुआ है और वह उसका साथ देना चाहता है। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने वर्ल्ड कप से हटने का फैसला किया तो इसके घातक परिणाम उसे भुगतने पड़ सकते हैं और उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग-थलग किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।