IND A vs AFG A Playing 11: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी टीम इंडिया, क्या वैभव सूर्यवंशी बनेंगे टीम के 'संकटमोचक'?
श्रीलंका में इन दिनों खेली जा रही ट्रॉई सीरीज में भारतीय ए टीम की हालत खस्ता है। बैक टू बैक हार से टीम के फाइनल खेलने की उम्मीदों पर झटका लगा है। ...और पढ़ें
-1781604958684_m.webp)
वैभव पर सभी की नजर
HighLights
भारत के लिए करो या मरो वाला मैच
पिछले 2 मैच गंवा चुकी टीम इंडिया
भारतीय स्क्वॉड में एक बदलाव हुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में इन दिनों खेली जा रही ट्रॉई सीरीज में भारतीय ए टीम की हालत खस्ता है। बैक टू बैक हार से टीम के फाइनल खेलने की उम्मीदों पर झटका लगा है। बुधवार को तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम का सामना अफगानिस्तान ए टीम से होगा। इस मुकाबले में भारत की युवा टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी।
सभी को उम्मीद हैं कि वैभव सूर्यवंशी मैच 'संकटमोचक' बनकर उतरेंगे। इस मैच से पहले भारतीय ए टीम में एक बदलाव हुआ है। युद्धवीर सिंह की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अब देखना होगा कि उन्हें अंतिम 11 में जगह मिलती है या नहीं?
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) June 16, 2026
Ashok Sharma added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for Yudhvir Singh.
More Details ▶️ https://t.co/Hvc2KSoBlv #TriNationSeries pic.twitter.com/jcZMZ0DDm8
वैभव करेंगे आगाज
भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ही पारी का आगाज कर सकते हैं। दोनों की कोशिश करो या मरो वाले मैच में अपनी टीम को तेज शुरुआत देने पर होगी। वैभव पिछले 3 मैच में कोई अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। 3 नंबर पर उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ और 4 पर कप्तान तिलक वर्मा ही उतर सकते हैं।
गेंदबाजी में हो सकता बदलाव
आयुष बदोनी को नंबर 5 पर भेजा जा सकता है। लोअर ऑर्डर में निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय और विपराज निगम एक्शन में नजर आ सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में टॉप और मिडिल ऑर्डर के फेल होने के बाद सूर्यांश शेडगे आर निगम ने भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। हालांकि, भारतीय टीम सुपर ओवर में मैच हार गई। यश ठाकुर और अरशद खान गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं। यश की जगह अशोक शर्मा को भी मौका मिल सकता है।
खबरें और भी
भारत ए की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, यश ठाकुर/अशोक शर्मा, अरशद खान, विपराज निगम।
भारतीय ए टीम
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर हुए विवाद: पाकिस्तानी गेंदबाज को दिखाया जूता, श्रीलंकाई खिलाड़ी से हाथापाई की नौबत आई!
यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: सुपर ओवर का ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई; विवादों से भरे मैच में भारत ए ने झेली शिकस्त