Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: धर्मशाला की वादियों में घिरे बादल, क्या बारिश में धुल जाएगा पहला वनडे?

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 06:22 PM (IST)

    भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर काले बादल मंडरा रहे हैं जो मैच का मजा बिगाड़ सकते हैं। ...और पढ़ें

    धर्मशाला का मौसम बिगाड़ सकता हे खेल (PC- BCCI)

    धर्मशाला का मौसम बिगाड़ सकता हे खेल (PC- BCCI)

    HighLights

    1. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कल

    2. धर्मशाला में खेला जाना है पहला वनडे मैच

    3. धर्मशाला के मौसम पर रहेंगी सभी की नजरें 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच शनिवार को धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम में होगा। ये स्टेडियम अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ शानदार सीन बनाते हैं, लेकिन इस ये खूबसूरत शहर बादलों के साए में है और इसलिए कल होने वाले मैच पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

    आज यानी शुक्रवार के दिन धर्मशाला में मौसम ज्यादातर समय साफ ही रहा है। कुछ देर के लिए बादल जरूर घिरे थे बाकी शाम तक मौसम ज्यादतर साफ ही रहा। हालांकि, गुरुवार को मौसम थोड़ा बिगड़ा था।

    मैच के दिन क्या होगा हाल?

    अब बात मैच के दिन की आती है तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बताई गई है। यानी मैच में खलल पड़ सकता है और ओवरों में भी कटौती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

    सुबह के समय मौसम 21 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान एक-दो डिग्री ऊपर जा सकता है। शाम के समय तापमान में गिरवाट होगी। जहां तक बारिश की संभावना है कि बात है तो सुबह के समय 55 प्रतिशत और दोपहर के समय 79 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

    पिच पर पड़ेगा असर

    अगर बारिश होती है तो इसका असर पिच पर पड़ेगा और तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। धर्मशाला का मौसम वैसे भी ठंडा रहता है और बारिश के कारण इसमें इजाफा होना लाजमी है। ऐसे में हवा में नमी होने के कारण गेंद स्विंग ज्यादा करेगी। दोनों टीमें इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी प्लेइंग-11 चुनेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: भारत का वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 मिशन शुरू, फ्री में इस तरह देख सकते हैं लाइव कवरेज

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Head to Head: आसान नहीं है भारत की राह, पहले भी हो चुका है 'खेल'; जानिए क्या कहते हैं आंकड़े