Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: रोहित शर्मा की चोट को लेकर क्या है अपडेट? टीम इंडिया के कोच ने खत्म किया सारा सस्पेंस

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM (GMT+05:30)

    अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच समाप्त हो गया है। अब टीम इंडिया अफगानों के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। इससे पहले रोहित शर्मा की चोट को लेकर ताजा ज ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    HighLights

    1. भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी वनडे सीरीज

    2. रोहित शर्मा की चोट को लेकर जानकारी आई सामने

    3. हार्दिक पांड्या पर मिली भी जानकारी

    पीटीआई, मुल्लांपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच सितांशु कोटक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस का हाल नहीं जानते। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि अफगानिस्तान के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज से पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है या नहीं।

    सितांशु ने यह जरूर कहा कि उन्होंने सुना है कि वो दोनों ठीक हैं। पांड्या पीठ में खिंचाव जबकि रोहित हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2026 के दौरान दोनों खिलाड़ी चोट के चलते कई मैचों से बाहर रहे। वनडे टीम में इनका चयन इसी शर्त पर हुआ था कि ये बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस टेस्ट पास करेंगे।

    रोहित शर्मा की उपस्थिति पर बोले सिंताशु कोटक

    सितांशु से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता है कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है या नहीं। हालांकि, मुझे भरोसा है कि वो उपस्थित रहेंगे। जहां तक मैंने सुना है, दोनों ठीक हैं, लेकिन उन्हें नियमों के मुताबिक बेंगलुरु जाकर फिटनेस टेस्ट पास करना ही होगा।

    रोहित ने फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु में हाजिरी लगाई थी। कोटक ने बताया कि वनडे टीम सोमवार और मंगलवार को इकट्ठा होगी। बुधवार को टीम अभ्यास के बाद गुरुवार को धर्मशाला के लिए निकलेगी।

    यह भी पढ़ें- ECB ने अचानक बदल दी टी20 मैचों की टाइमिंग, अब कितने बजे से शुरू होंगे भारत-इंग्लैंड के मुकाबले?

    यह भी पढ़ें- भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाया 'रौद्र रूप', ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब

    खबरें और भी