भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाया 'रौद्र रूप', ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब
भारतीय टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टी20 मुंबई 2026 में 36 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर अपनी टीम ट्रायम्फ नाइट्स को जीत दिलाई। ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव
HighLights
सूर्यकुमार यादव ने टी20 मुंबई में 36 गेंदों पर 72 रन बनाए
सिल्वेस्टर डिसूजा ने मराठा रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट लिए
सूर्या ने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार डिसूजा को समर्पित किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद अब सूर्या गजब की फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने टी20 मुंबई 2026 में खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। सूर्या ने मुकाबले में कप्तानी पारी खेली और 36 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने मुकाबले में जीत दिलाई।
मराठा रॉयल्स के खिलाफ ट्रायम्फ नाइट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कमाल की पारी खेली। अपनी कप्तानी पारी से सूर्या ने टीम को जीत दिलाई। उन्हें भारत की कप्तानी से खराब फॉर्म और उम्र का हवाला देते हुए टीम से ड्रॉप किया गया था। हालांकि, अब उन्होंने सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है। इस मैच से पहले भी सूर्या ने 24 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली थी लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
सिल्वेस्टर डिसूजा ने की कमाल की गेंदबाजी
सिल्वेस्टर डिसूजा ने इस सीजन का पहला पांच विकेट हॉल लिया। उन्होंने मराठा रॉयल्स की पूरी टीम को 19.5 ओवर में सिर्फ 152 रनों पर समेट दिया। रॉयल्स का स्कोर 73/5 हो गया था लेकिन चिन्मय सुथार (32) और मैक्सवेल स्वामीनाथन (36) ने 64 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। 17 ओवर में 137/5 के स्कोर पर रॉयल्स मजबूत स्थिति में नजर आ रहे थे, लेकिन इसके बाद डिसूजा और सागर मिश्रा की गेंदबाजी ने सब बदल दिया। आखिरी विकेट सिर्फ 15 रनों के अंदर गिर गए। डिसूजा का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ पांचवां पांच विकेट हॉल है।
सूर्यकुमार की कप्तानी पारी के दम पर आसन जीत
153 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी ट्रायम्फ नाइट्स की शुरुआत खराब रही। ओपनर अखिल हरवदकर (5) और वेदांत मुर्कर (11) जल्दी आउट हो गए। 36 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद नूतन गोयल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। नूतन गोयल ने 56 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 36 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोके। उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का था। कप्तान ने 4 ओवर शेष रहते टीम को जीत दिला दी।
खबरें और भी
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब डिसूजा को सौंपा
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया, जिससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।। सूर्या ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार सिल्वेस्टर डिसूजा को दे दिया। सूर्या ने कहा कि डिसूजा की गेंदबाजी ने ही मैच की नींव रखी, इसलिए यह सम्मान उनके हक का है।