Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: मानव सुथार के ड्रीम डेब्‍यू से लेकर सुंदर के ऑलराउंड शो तक, टीम इंडिया की रिकॉर्ड जीत के ये रहे '5 धुरंधर'

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 07:09 PM (IST)

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस जीत में 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    HighLights

    1. भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया

    2. मानव सुथार ने किया कमाल का प्रदर्शन

    3. शुभमन गिल और राहुल ने लगाया शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केएल राहुल और शुभमन गिल के शतकीय वार के बाद भारतीय स्पिनर्स की कमाल की गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। टीम इंडिया ने मुकाबले में पारी और 300 रनों से जीत हासिल की, जो भारत के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। मुकाबले में केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया, जिसे मेजबान टीम ने पहली पारी में ही 564 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। इसके बाद स्पिनर्स ने गदर मचाया और टीम इंडिया ने जीत हासिल की। आइए बताते हैं कि वो कौन-से खिलाड़ी रहे, जिन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो-

    1. मानव सुथार

    युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में गेंद के साथ तहलका मचा दिया। मानव ने पहली पारी में 6 विकेट झटके। इसके बाद दूसरी इनिंग में भी एक विकेट लिया। मैच में कुल 7 विकेट लेकर वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने और उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    2. शुभमन गिल

    शुभमन गिल ने मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 126 रन बनाए, जिसकी वजह से टीम 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर सकी। भारतीय कप्तान ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का जड़ा। गिल की ये पारी भारत के लिए काफी अहम रही और उन्होंने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    3. केएल राहुल

    सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अफगानी टीम के खिलाफ संयम के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 165 गेंदों पर 100 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद राहुल क्रीज पर डटे रहे और शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

    खबरें और भी

    4. वॉशिंगटन सुंदर

    वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए पिछले कुछ समय से अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने मुकाबले में पहले बल्ले के साथ कमाल किया। सुंदर ने 68 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने पहली पारी में एक हासिल किया। तो वहीं दूसरी इनिंग में उन्हें 4 सफलता मिली। इस तरह उन्होंने मैच में एक अर्धशतक और 5 विकेट हासिल किए। सुंदर का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहा।

    5. कुलदीप यादव

    भारत के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने भी टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की। कुलदीप को पहली पारी में कोई सफलता नहीं मिली लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया ने तीसरे दिन ही मुकाबले को समाप्त कर दिया।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे उस पर शक है', Vaibhav Suryavanshi पर एबी डी विलियर्स को क्यों नहीं है भरोसा; बताया सबसे बड़ा कारण

    यह भी पढ़ें- भारत के हाथों टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बावजूद क्यों खुश हैं हशमतुल्लाह शाहिदी? वजह कर देगी हैरान