भारत के हाथों टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बावजूद क्यों खुश हैं हशमतुल्लाह शाहिदी? वजह कर देगी हैरान
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद अफगानी कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी खुश दिखे और उन्होंने इसका कारण ...और पढ़ें

हशमतुल्लाह शाहिदी
HighLights
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच
हशमतुल्लाह शाहिदी हार के बावजूद दिखे खुश
भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के खिलाफ इस शर्मनाक हार के बावजूद अफगानी टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी काफी खुश हैं। उनका मानना है कि इस हार के बावजूद उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने टेस्ट मैच से मिले सकारात्मक पहलुओं पर भी बात की है। शाहिदी ने भारत को जीत की बधाई भी दी है।
शाहिदी ने अफगानिस्तान को इस फॉर्मेट में कम मौके मिलने पर भी बात की है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने मेहमानों को पारी और 300 रनों से हराया। ये भारत के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया के खिलाफ अफगानिस्तान का ये दूसरा टेस्ट मैच और इससे पहले उन्होंने 2018 में भारत का सामना किया था। उस मुकाबले में भी अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। अब मुल्लांपुर में हार के बाद शाहिदी ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।
भारत के खिलाफ हार के हशमतुल्लाह शाहिदी का बयान
टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए शाहिदी ने कहा, "भारतीय टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई। हमारे लिए एक कठिन दिन और कठिन मैच था। हमारी गेंदबाजी में शुरू से ही अनुशासन की कमी थी। मुझे लगता है कि उन्होंने शुरुआत से ही बहुत अच्छा खेला। सच्चाई ये है कि हमारे पास इस फॉर्मेट में बहुत अनुभव नहीं है। हालांकि, मुझे लगता है कि हमने इस मैच काफी कुछ सीखा है। हमें इस फॉर्मेट में खेलने का अधिक अवसर नहीं मिलता है। भारत में अपने घर में मजबूत टीम है।"
सलीम के लिए मुझे बहुत खुशी है: शाहिदी
अफगानी कप्तान ने आगे कहा, "हमें यहां काफी कुछ सीखने को मिला है। उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे और दबाव में खेलने पर काम करेंगे। इस मैच में हमारे पास सकारात्मक पहलु भी हैं, खासकर सलीम। वे पहले भी टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन चोट की वजह से बाहर हो गए थे। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, वो शानदार रही। मुझे उसके लिए बहुत खुशी है। बल्लेबाजी में भी रहमत ने पहली पारी में बहुत अच्छा खेला और दूसरी पारी में मुझे लगता है कि सिद्दीक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।"