Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ क्या वनडे सीरीज खेलेंगे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या?, चोट पर बड़ी जानकारी आई सामने

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 05:46 PM (IST)

    रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। ये दोनों चोट की समस्या से जूझ रहे थे। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

    रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

    HighLights

    1. भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी वनडे सीरीज

    2. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर अपडेट

    3. 13 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिट हो चुके हैं। सीरीज से पहले भारत के कई खिलाड़ियों की फिटनेस संदेह के घेरे में थी, जिसमें रोहित, विराट कोहली और पांड्या शामिल थे। विराट पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

    कोहली के बाहर होने के बाद ऐसी खबरें सामने आई थी कि रोहित भी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, शर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की तरफ से फिट कर दिया गया है। हार्दिक भी फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से वे आईपीएल के कुछ मैच भी नहीं खेल सके थे। उनके 10 ओवर बॉलिंग करने पर भी संदेह था लेकिन अब उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है।

    रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या हुए फिट

    न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीओई से रोहित और हार्दिक को फिट घोषित कर दिया गया है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह से फिट हैं और खास बात ये है कि वे 10 ओवर की गेंदबाजी कर रहे हैं। रोहित भी फिट हो गए हैं। उनकी हैमिस्ट्रिंग चोट जांच के घेरे में थी और इसी वजह से उनका टेस्ट करने के बाद खेलने की अनुमति दे दी गई है।

    इससे पहले सोमवार को बात करते हुए भारत के बल्लेबाज कोच सिंताशु कोटक ने बड़ा बयान दिया था। उनका कहना था कि रोहित और हार्दिक की फिटनेस को लेकर उनके पास कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, अब दोनों खिलाड़ियों को फिट घोषित कर दिया गया है और वे अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज

    भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 13 जून से खेलनी है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुल्लांपुर में टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबले में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पारी और 300 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका-भारत के मुकाबले में हुआ अजीबोगरीब रन आउट, क्रिकेट इतिहास में पहली बार प्रियांश आर्या ने गंवाया अनोखे तरीके से अपना विकेट?