Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS Rohit : हार के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू; सिराज को बुमराह ने लगाया गले

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 11:08 PM (IST)

    भारत की हार के बाद देश भर में मायूसी छा गई। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस की उम्मीदों को झटका देकर भारत को चैंपियन बनते देखने का सपना चकनाचूर कर दिया। व ...और पढ़ें

    हार के बाद रोहित शर्मा की आंख से निकले आंसू। फोटो- एपी
    हार के बाद रोहित शर्मा की आंख से निकले आंसू। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार चैंपियन बना। कंगारू टीम ने 2003 की ही तरह भारत के चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। हार के बाद जहां फैंस मायूस दिखे तो कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। विराट कोहली भी भावुक दिखे।

    भारत की हार के बाद देश भर में मायूसी छा गई। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस की उम्मीदों को झटका देकर भारत को चैंपियन बनते देखने का सपना चकनाचूर कर दिया। वापस ड्रेसिंग रूम की तरह जाते समय रोहित भी अपनी भावनाओं पर नहीं काबू पा सके और उनकी भी आंखें नम हो गईं। ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय रोहित की आंखों में आंसू दिखे।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    रोहित को मायूस होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित के आलावा विराट कोहली, मोहम्मद सिराज की भी आंखे नम दिखी। सिराज को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिलासा दिया। वहीं, विराट कोहली भी भावुक दिखे। विराट ने अपने चेहरे पर कैप रखकर मैदान से बाहर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।

    यह भी पढे़ं- IND vs AUS: Travis Head ने वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा ऐतिहासिक शतक, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

    ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

    बता करें मैच कि तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाए। रोहित ने 47 रन की तेज पारी खेली। वहीं, कोहली ने 54 रन और केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- World Cup Final: 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...' फाइनल से पहले Rohit ने जताया अंदेशा, बेखौफ बल्लेबाजी के राज से उठाया पर्दा