Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: 29 रन की पारी खेल Suryakumar ने हासिल की दो खास उपलब्धि, इस मामले में बटलर को छोड़ा पीछे

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 10:02 PM (IST)

    बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 27 रन बनाकर दो खास उपलब्धि हासिल की। पहले टी20I के दौरान सूर्यकुमार ने इस फॉर्मेट में सबस ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव ने हासिल की दो खास उपलब्धि। फाइल फोटो
    सूर्यकुमार यादव ने हासिल की दो खास उपलब्धि। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सूर्यकुमार यादव ने शाकिब, मिलर और इयोन मोर्गन को छोड़ा पीछे
    2. सूर्यकुमार ने जोस बटलर को छोड़ा पीछे
    3. बांग्लादेश के खिलाफ खेली 29 रन की ताबड़तोड़ पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में ताबड़तोड़ 29 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने दो खास उपलब्धि अपने नाम की। वह टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। वहीं, टी20I में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले चौथे खिलाड़ी बने।

    दरअसल, सूर्या ने अब तक टी20I की सिर्फ 69 पारियों में 2461 रन बनाए हैं। टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सूर्या चार स्थान की लंबी छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्या ने बांग्लादेश के खिलाफ चार रन बनाते ही पाकिस्तान के शोएब मलिक को पीछे छोड़ा। उसके बाद डेविड और फिर इयोन मोर्गन को पछाड़ दिया।

    तीन बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

    बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20I में भारतीय कप्तान ने तेज खेलते हुए 14 गेंद पर 29 रन की पारी खेली। इस दौरान दो चौके और तीन छक्के लगाए। इन तीन छक्कों की मदद से सूर्यकुमार यादव टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं।

    टी20I में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी

    • रोहित शर्मा- 205
    • मार्टिन गप्टिल- 173
    • निकोलस पूरन- 144
    • सूर्यकुमार यादव- 139
    • जोस बटलर- 137
    • ग्लेन मैक्सवेल- 134

    यह भी पढे़ं- IND vs BAN 1st T20I: Mayank Yadav की रफ्तार से थर-थर कांपे बांग्‍लादेशी, डेब्‍यू मैच में ही रच दिया इतिहास

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs BAN: Mayank Yadav के साथ Nitish Reddy ने किया डेब्यू, दो पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने पहनाई कैप