यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs BAN: Mayank Yadav के साथ Nitish Reddy ने किया डेब्यू, दो पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने पहनाई कैप
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20I मैच से पहले दो यंग खिलाड़ियों ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल खेलने वाले मयं ...और पढ़ें

HighLights
- मयंक यादव और नीतीश रेड्डी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू
- ग्वालियर में खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20I
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे ग्वालियर में खेला जाएगा। टॉस से पहले मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया। मुरली कार्तिक ने मयंक यादव को कैप दी तो नीतीश को पार्थिव पटेल ने कैप पहनाई।
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले मयंक यादव ने टी20I डेब्यू किया। वह पहले टी20I मैच में अर्शदीप सिंह के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी उठाएंगे। मयंक 150 किमी से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। आईपीएल 2024 में इसका नामूना भी दिखा था।
Take a look at #TeamIndia's Playing XI for the T20I series opener 👌👌
— BCCI (@BCCI) October 6, 2024
Mayank Yadav and Nitish Kumar Reddy make their Debuts 🙌
Live - https://t.co/Q8cyP5jpVG#INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/wI4hzfEVx0
पार्थिव पटेल ने पहनाई कैप
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेलने वाले नीतीश कुमार रेड्डी ने भी टी20I डेब्यू किया। उन्हें पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कैप पहनाई। नीतीश रेड्डी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। नीतीश स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं।
तीन साल बाद खेलेंगे वरुण
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वह तीन साल बाद भारतीय टीम के लिए मैच खेलेंगे। वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी बार भारत के लिए साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था।
खबरें और भी
भारत की प्लेइंग इलेवन-
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह
यह भी पढ़ें- Mahakaleshwar Temple: उज्जैन पहुंचा LSG का स्टार क्रिकेटर, भस्म आरती देखकर हुआ चकित
यह भी पढे़ं- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को बताया 'नौटंकीबाज', दुबे ने मिस्टर 360 डिग्री को कहा 'धोखेबाज खिलाड़ी'