विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वही महीना और वही मैदान... जहां टीम इंडिया को लेना है अंग्रेजों से पंगा वहां 7 साल पहले मिल चुका है कभी न भूलने वाला दर्द

Published: Fri, 03 Jul 2026 03:29 PM (IST)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है। इस मैदान के साथ भारत की कड़वी यादें जुड़ी हैं।

मैनचेस्टर से मायूस लौटे थे एमएस धोनी

मैनचेस्टर से मायूस लौटे थे एमएस धोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। अब दूसरा मैच शनिवार को खेला जाना है। ये मैच उस मैदान पर है जो भारतीय फैंस की यादों में सिर्फ दर्द लेकर आता है। ऐसा दर्द जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके।

ये मैदान है मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रेफर्ड। सात साल पहले यानी 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज इस स्टेडियम से रोते हुए विदा हुए थे। एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी की आंखों में आंसू थे। बात भी इसी महीने यानी जुलाई की है। तब सिर्फ टीम इंडिया नहीं रोई थी बल्कि पूरा भारत रोया था।

दो दिन तक चला मैच

हम बात कर रहे हैं 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच की। पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया था और बारिश के कारण ये मैच दो दिन यानी नौ और 10 जुलाई तक चला था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 239 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने लड़ाई लड़ी थी और सिर्फ 221 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई थी।

इस मैदान पर धोनी की आंखें नम हुई थीं और जीत की तरफ बढ़ती दिख रही टीम इंडिया हार गई थी। भारत ने अपने छह विकेट सिर्फ 92 रनों पर ही खो दिए थे। यहां से फिर रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी ने पारी बुनी। दोनों की तमाम कोशिशों के बाद भी भारत को जीत नहीं मिली थी।

मार्टिन गुप्टिल का थ्रो और धोनी के आंसू

इस मैच से बाहर होना मतलब वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट जाना, लेकिन फैंस को इससे भी ज्यादा वो पल दर्द देता है जब एमएस धोनी अपनी आंखों में आंसू लेकर विदा हुए थे। 208 के कुल स्कोर पर रवींद्र जडेजा आउट हो गए थे। तब एमएस धोनी पर ही टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी थी। धोनी ने शॉट खेला जो डीप फाइन लेग पर गया। एक रन तो आसानी से मिल गया। धोनी ने भुवनेश्वर कुमार को दूसरे रन का इशारा किया। दोनों क्रीज से निकल गए। तभी मार्टिन गुप्टिल ने गेंद उठाई और एक हाथ से ऐसा थ्रो मारा जो सीधा स्टम्प पर जाकर लगा। धोनी रन आउट हो गए।

तीसरे अंपायर ने जैसे ही लाल बत्ती जलाई धोनी दस्ताने उतारते हुए नम आंखों से विदा हो गई। फैंस के दिलों में आज भी ये फोटो एक दर्द भरी याद है। कल जब भारतीय टीम इस मैदान पर दोबारा उतरेगी तो फैंस को वो मैच जरूर याद आएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कैमरे पर गुस्सा हो गए श्रेयस अय्यर, दिखाने लगे आंखें, वैभव सूर्यवंशी ने चलाए हाथ-Video

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd T20I Playing-11: संजू सैमसन की छुट्टी तय, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की; ईशान किशन को मिलेगा एक और मौका!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।