IND vs ENG 3rd T20I Live Streaming: फिर बदलेगा मैच का समय, अब इतने बजे शुरू होगा तीसरा टी20; जानिए डिटेल्स
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार को खेला जाना है। एक बार फिर मैच के समय में बदलाव हुआ है। जानिए आप कैसे, कब और कहां मैच का लुत्फ ले सकते ...और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार को खेला जाना है। इस मैच में भारत की कोशिश अपनी पहली जीत हासिल करने की है। इंग्लैंड में जीत भारत के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। वहीं फैंस के लिए मैच देखने के समय में बार-बार बदलाव असमंजस पैदा कर रहा है। नॉटिंघम में होने वाले तीसरे मैच से पहले फैंस के मन में सवाल है कि ये मैच भारत में कितने बजे और कहां देखा जा सकता है?
भारत और इंग्लैंड के समय में काफी अंतर है। यहां रात तो वहां सुबह और वहां सुबह तो यहां रात। ऐसे में फैंस के लिए मैच देखना चुनौती होता है। इस दौरे पर वैसे भी लगातार मैचों के समय बदल रहे हैं। बताते हैं आपको कि आप कैसे इस मैच का लुत्फ ले सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार, सात जुलाई को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच रात को 10 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 9:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd T20I Weather Report: टीम इंडिया नहीं खोल पाएगी जीत का खाता! नॉटिंघम से आई दिल दुखाने वाली खबर