Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: बेन स्‍टोक्‍स ने चौथा टेस्‍ट जीतने के लिए चला मास्‍टर स्‍ट्रोक, पिच में दरार देख England की Playing 11 में कर दिए दो बड़े बदलाव

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 01:59 PM (IST)

    Ind vs Eng 4th Test पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी शुक्रवार से रांची में खेला जाएगा। टेस्ट मैच से ...और पढ़ें

    चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित। फाइल फोटो
    चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित। फाइल फोटो

    HighLights

    1. इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन
    2. बेन स्टोक्स ने टीम में किए दो बदलाव
    3. प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए बशीर और ओली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 4th test England playing 11: इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी। रांची टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स ने मास्टर स्ट्रोक्स खेला है। पिच पर पड़ी दरार को देखकर युवा स्पिनर शोएब बशीर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, मार्क वुड की जगह ओली रॉबिन्सन को शामिल किया है।

    पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी, शुक्रवार से रांची में खेला जाएगा। टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लिश टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं।

    मार्क वुड और रेहान अहमद बाहर

    कप्तान बेन स्टोक्स ने लेग स्पिनर रेहान अहमद की जगह ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, तेज गेंदबाज मार्क वुक की जगह ओली रॉबिन्सन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ओली रॉबिन्सन पहले टेस्ट मैंच के बाद ड्रॉप चल रहे थे। खराब फॉर्म में होते हुए भी जॉनी बेयरस्टो को प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखा गया है।

     बैजबॉल की रणनीति हुई है फेल

    बता दें कि हैदराबाद टेस्ट मैच जीतने के बाद से इंग्लैंड की बैजबॉल की रणनीति फेल रही है। दूसरे और तीसरे टेस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर 'जैस क्रिकेट' नहीं शुरुआत कर दी है। विशाखापत्तनम और राजकोट में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Matheesha Pathirana ने तोड़ा पांच साल पुराना लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड, इन दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

    भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

    जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर

    यह भी पढ़ें- 'अच्छा होता अगर वह दूसरी जॉब...' नो-बॉल मामले में Wanindu Hasaranga ने अंपायर पर कसा तंज, फैसले पर दिया यह रिएक्शन