Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: जो रूट ने रन नहीं, बरसाए हैं रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, मुंह ताकते रह गए एक से एक दिग्गज, देखिए पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 06:47 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ एक बार फिर जो रूट का बल्ला चला है। उन्होंने लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जमाया है। ...और पढ़ें

    जो रूट ने लॉर्ड्स मैदान पर जमाया शतक
    जो रूट ने लॉर्ड्स मैदान पर जमाया शतक

    HighLights

    1. IND vs ENG: जो रूट ने खेली शानदार पारी
    2. IND vs ENG: लॉर्ड्स पर रन बना लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
    3. IND vs ENG: रूट के शतक से इंग्लैंड मजबूत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले इंग्लैंड के जो रूट ने लॉर्ड्स मैदान पर भारत के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार शतक जमाया है। रूट ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं और क्रिकेट के दुनिया के दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

    रूट भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में ज्यादा सफल नहीं रहे थे। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में 28 और दूसरी पारी में 53 रन बनाए थे। दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 22 और दूसरी पारी में छह रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'लॉर्ड्स में लाल सलाम', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की मदद के लिए आगे आए लोग, जानिए क्या है वजह

    रूट ने बना दिए रिकॉर्ड

    घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया है। हेडन के अपने घर पर यानी ऑस्ट्रेलिया में 21 शतक थे। रूट के अब 22 हो गए हैं। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ने भी अपने घर में 22-22 शतक जमाए हैं।

    रूट के नाम लॉर्ड्स मैदान पर सबसे ज्यादा शतक हो गए हैं। ये रूट का इस ऐतिहासिक मैदान पर आठवां शतक है। उनके बाद इंग्लैंड के ही ग्राहम गूच और माइकल वॉन हैं जिन्होंने इस मैदान पर छह-छह शतक जमाए हैं।

    खबरें और भी

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में रूट टॉप-5 में आ गए हैं। वह पांचवें नंबर पर हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है। स्मिथ के अभी 36 टेस्ट शतक हैं।

    रूट ने इसी के साथ भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले किसी और बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ टेस्ट में इतने रन नहीं बनाए थे।

    पांच बीते पांच साल में गजब की फॉर्म में हैं। 2021 से अभी तक रूट कुल 20 शतक जमा चुके हैं। 2021 में उन्होंने छह शतक जमाए थे। 2022 में पांच, 2023 में दो, 2024 में छह और 2025 में एक शतक जमा चुके हैं।

    रूट टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। उनके साथ इस स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ। दोनों ने भारत के खिलाफ 11-11 शतक जमाए हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd Test: बीच मैदान अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, जमकर हुई बहस; सिराज ने आग में डाला घी