विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: इस खता की माफी नहीं है करुण नायर, बार-बार क्रिकेट नहीं देता चांस

Published: Fri, 01 Aug 2025 04:38 PM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेट टीम ने द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में की पहली पारी खेली। ...और पढ़ें

करुण नायर ने द ओवल में जमाया अर्धशतक
करुण नायर ने द ओवल में जमाया अर्धशतक

HighLights

  1. IND vs ENG: करुण नायर ने द ओवल में जमाया अर्धशतक
  2. IND vs ENG: फिर पुरानी गलती कर बैठे नायर
  3. IND vs ENG: दूसरे दिन खो दिया विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में करुण नायर को एक बार फिर मौका मिला। शुरुआत के तीन मैचों में बुरी तरह से फेल होने वाले नायर को चौथे मैच में बाहर कर दिया गया था। आखिरी बाजी में एक बार फिर टीम मैनेजमेंट ने उन पर दांव खेला। इस बार नायर आगे बढ़े और अर्धशतक जमाया, लेकिन फिर वही गलती कर बैठे तो शुरुआती तीन मैचों में की थी।

नायर को इंग्लैंड दौरे पर टीम में चुना गया था। वह आठ साल बाद टीम में लौटे थे और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आए थे। इसलिए उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, हुआ इससे उलट। नायर के बल्ले ने वो कमाल नहीं दिखाया जिसकी उम्मीद नहीं थी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: पांचवां टेस्ट बीच में छोड़ भारत लौटेगा ये गेंदबाज, बीसीसीआई ने किया बहुत बड़ा फैसला

जमाया अर्धशतक

नायर के साथ इस सीरीज में एक परेशानी देखने को मिली। वह शुरुआत तो अच्छी कर रहे थे लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे थे और इसके पीछे उनका टैम्परामेंट एक वजह था। कहीं न कहीं नायर अपना फोकस लूज कर बैठते और कुछ ऐसी गलती कर देते की विकेट खो बैठते। उनको देखकर लगता कि कहीं न कहीं उनके मन में डर है कि इस बार फेल हुआ तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा। इसी कारण वह फोकस खो बैठते और विकेट खो देते।

खैर पांचवां टेस्ट मैच आया और नायर ने अच्छी शुरुआत से आगे बढ़ते हुए 50 का आंकड़ा पार किया। ये पारी काफी मुश्किल समय में आई। टीम के विकेट जब एक छोर से लगातार गिर रहे थे तब नायर ने द ओवल की पिच पर पैर जमाए और स्कोरबोर्ड को चलाया। उन्होंने अर्धशतक भी जमाया। मैच के पहले दिन वह 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरे दिन कर दी गलती

दूसरे दिन लगा कि नायर अब अपनी इस पारी को आगे बढ़ाएंगे और भारत को एक मजबूत स्कोर तक ले जाएंगे। लेकिन फिर नायर वही गलती कर बैठे। फोकस लूज किया और एक अच्छी गेंद की लाइन मिस कर गए। इसमें कोई शक नहीं है कि गेंद भी अच्छी थी, लेकिन नायर जैसे सेट बल्लेबाज के लिए इस गेंद को बैट पर लेना मुमकिन था बशर्ते वह पूरे फोकस और बिना डर के खेलते। यहीं नायर गलती कर बैठे।

नायर को टीम ने जितने मौके दिए वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए जबकि उन्होंने साल 2021 में एक ट्विट पोस्ट किया था कि क्रिकेट मुझे एक और चांस दो। क्रिकेट ने चांस दिया भी लेकिन नायर कहीं न कहीं उसे भुना नहीं पाए। अगले दौरे पर अगर नायर नहीं दिखें तो हैरान नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ऑलराउंडर और मुख्य गेंदबाज के बीच में झूलती भारतीय टीम, आखिरी मैच को लेकर लेना होगा बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।