IND vs ENG Live Streaming: फाइनल का टिकट कटाने इंग्लैंड से टकराएगा भारत, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह मुकाबला
टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। फाइनल का टिकट कटाने के लिए भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। ...और पढ़ें

जीत दर्ज करने पर भारत की नजर।
HighLights
अभिषेक शर्मा ने बढ़ाई भारत की टेंशन
सुपर-8 में एक मैच हारी भारतीय टीम
इंग्लैंड टीम ने लगाई थी जीत की हैट्रिक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। फाइनल का टिकट कटाने के लिए भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करने वाली इंग्लैंड ने सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाई। अब यह दोनों टीम सेमीफाइनल में टकराने को तैयार हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही भारत में इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल (IND vs ENG Live Streaming)
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 5 मार्च को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा।
खबरें और भी
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (star sports) पर देख सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप (jio hotstar) पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिलिप साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing 11: Abhishek Sharma की छुट्टी और रिंकू सिंह की वापसी? सेमीफाइनल में बड़े बदलाव कर सकता भारत
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'हमारे पास कुछ छिपाने को नहीं', सेमीफाइनल से पहले सैम करन का बड़ा खुलासा