Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर! रिप्लेसमेंट की रेस में ये 3 खतरनाक ऑलराउंडर

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 01:28 PM (IST)

    इंग्‍लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। इस दौरे पर भारतीय टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या

    हार्दिक पांड्या

    HighLights

    1. 14 जुलाई से होगा वनडे सीरीज का आगाज

    2. भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जाएंगे 3 मैच

    3. हार्दिक चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। इस दौरे पर भारतीय टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं 1 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होगा। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले विराट कोहली इंग्लैंड जाएंगे या नहीं? इसका फैसला 22 जून को होगा। इस दिन COE में किंग कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा।

    इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि टीम में उनकी जगह कौन लेगा? इस रेस में 3 फास्‍ट बॉलिंग ऑलराउंडर शामिल हैं। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और हषित राणा शामिल हैं।

    नीतीश कुमार रेड्डी

    नीतीश कुमार रेड्डी ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले वनडे में 2 विकेट चटकाए थे। उन्‍होंने शतक लगा चुके रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्‍ड किया था। इसके अलावा उन्‍होंने मोहम्‍मद नबी को पवेलियन भेजा था। जांघ में कुछ समस्या के कारण नीतीश दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्‍ध नहीं थे। नीतीश ने अब तक खेले 5 वनडे की 4 पारियों में 100 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं।

    खबरें और भी

    हर्षित राणा

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। वह 14 वनडे में अब तक 26 विकेट चटका चुके हैं। साथ ही उन्‍होंने 7 पारियों में 124 रन भी बनाए हैं। राणा के नाम वनडे में 1 अर्धशतक भी है।

    शिवम दुबे

    ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अब तक 4 वनडे मैच ही खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 43 रन बनाए हैं और 1 विकेट चटकाया है। लिस्‍ट ए के 62 मुकाबलों में उनके नाम 1121 रन और 48 विकेट हैं।

    भारत का इंग्‍लैंड दौरा

    • पहला टी20: 1 जुलाई
    • दूसरा टी20: 4 जुलाई
    • तीसरा टी20: 7 जुलाई
    • चौथा टी20: 9 जुलाई
    • पांचवां टी20: 11 जुलाई

    वनडे का शेड्यूल

    • पहला वनडे: 14 जुलाई
    • दूसरा वनडे: 16 जुलाई
    • तीसरा वनडे: 19 जुलाई

    यह भी पढ़ें- Mohammed Siraj आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर, कौन बना रिप्लेसमेंट? BCCI ने किया एलान

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, विराट कोहली का खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर