Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया फैन का हाथ, बीच स्टेडियम में दर्द से कराहने लगा शख्स; वायरल हो गया Video

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:27 AM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया और अपने पहले ही मैच में बता दिया कि वह उसी अंदाज में खेलेंगे जैसे खेलते आए हैं। उनके एक शॉट ने फैन को ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी ने किया फैन का नुकसान

    वैभव सूर्यवंशी ने किया फैन का नुकसान

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने फैन को कर दिया जख्मी

    2. मैनचेस्टर में वैभव ने किया इंटरनेशनल डेब्यू

    3. डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके वैभव 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिस पल का इंतजार था वो देखने को मिल गया। वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड भी बना दिया, लेकिन अपने पहले ही मैच में वैभव ने फैन को दर्द भी दे दिया। ऐसा दर्द जिससे वो शख्स बीच स्टेडियम में ही जोर-जोर के कराहने लगा।

    वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया। इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

    आर्चर की गेंद पर छक्का

    उम्मीद थी कि वैभव ने अपना जो अंदाज अभी तक दिखाया है वही दिखाएं और उन्होंने ऐसा ही किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना पहला इंटरनेशनल छक्का मारा भी तो ऐसे गेंदबाज पर जिसकी तूफानी गेंदें बल्लेबाजों को डरा देती है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में वैभव के साथ खेलने वाले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर इस बल्लेबाज ने अपना पहला इंटरनेशनल छक्का मारा। वैभव ने रूम बनाया तो आर्चर ने गेंद उनके पैरों पर ही दे दी। वैभव ने भी शानदार फ्लिक जमाते हुए छक्का मार दिया।

    लेकिन ये छक्का एक फैन को दर्द दे गया। वैभव का छक्का गया डीप फाइन लेग पर। स्टैंड पर बैठे दो दर्शकों ने कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन वह कैच ले नहीं पाए। गेंद एक दर्शक के हाथ पर लगी और वह दर्द से कराहने लगे।

    खबरें और भी

     

    विल जैक्स ने किया शिकार

    वैभव ने इस मैच में 10 गेंदों का सामना किया और दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए। वह विल जैक्स का शिकार बने जिन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें जोस बटलर के हाथों स्टम्प कराया। वैभव आगे निकले और जैक्स ने गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फेंक दी। वैभव का संतुलन बिगड़ गया और वह चूक गए। बटलर ने उनको स्टम्प करने का मौका नहीं गंवाया।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: क्रिकेट का ककहरा बदल देंगे Vaibhav Suryavanshi, भारत के लिए किया डेब्यू; सचिन से पहले लिखा जाएगा नाम

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: सचिन को पीछे छोड़कर आ गया भारत का वैभव, डेब्यू मैच में ही दिखाए अपने तेवर