IND vs IRE 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का नहीं होगा डेब्यू? पहले T20 में इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती श्रेयस की सेना
ट्राई सीरीज में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी भारतीय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड पहुंच चुके हैं। ...और पढ़ें
-1782306244076_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी
HighLights
26 जून से टी20 सीरीज का आगाज
भारत-आयरलैंड के बीच होंगे 2 मैच
बेलफास्ट में खेले जाएंगे दोनों मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ट्राई सीरीज में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी भारतीय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड पहुंच चुके हैं। भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से 2 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू होगा या नहीं?
क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों यह एक बड़ा सवाल है। इसको लेकर एक्सपर्ट भी दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ का मानना है कि वैभव को मौका देना चालिए, वहीं कुछ कह रहे हैं कि अभी उनके पास पर्याप्त समय है।
ऐसी हो सकती है टीम
भारत की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज कर सकते हैं। अगर वैभव को मौका देना है तो अभिषेक या संजू में से किसी एक को बेंच पर बैठाना होगा। वहीं 3 नंबर पर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है।
ईशान शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज ईशान ने शतक लगाया था। कप्तान श्रेयस अय्सर 4 नंबर पर उतर सकते हैं। श्रेयस ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंग्लुरु में खेला था।
तिलक का चल रहा बल्ला
नंबर 5 पर तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है। तिलक ने हाल ही में खत्म हुई ट्राई सीरीज में भारत को चैंपियन बनाया। सीरीज के 5 मुकाबलों में तिलक ने 275 रन बनाए थे। शिवम दुबे और अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका ने नजर आ सकते हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
खबरें और भी
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी।
यह भी पढ़ें- 'वह 16 साल का सचिन है' Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू से पहले कपिल देव ने क्यों दी ये चेतावनी?
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi Home: पिंक हाउस में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में कितनी है नेटवर्थ?