IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पक्का! टीम इंडिया ने मैच से पहले दे दिया बड़ा हिंट- Video
भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज पहले टी20 मैच में आयरलैंड से है। इस मैच में सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं सभी की नजरें
HighLights
भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आयरलैंड से
बेलफास्ट में खेला जाएगा पहला टी20 मैच
वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और अंडर-19 इंडिया में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया में जगह पाई है। महज 15 साल की उम्र में बाएं हाथ का ये बल्लेबाज दिखा चुका है कि इसमें प्रतिभा तो है बस चाहिए तो मौका। बहुत संभव है कि वैभव को ये मौका आज मिल जाए।
टीम इंडिया इस समय आयरलैंड के दौरे पर है जहां उसे दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाना है। इस मैच से पहले ऐसे संकेत देखने मिले हैं जो वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू की तरफ इशारा कर रहे हैं।
नेट्स पर दिखाया तूफानी अवतार
वैभव ने मैच से पहले टीम इंडिया के नेट्स पर बल्लेबाजी की। इस युवा बल्लेबाज ने काफी देर तक बल्लेबाजी की और शानदार शॉट्स लगाए। उनका नौ लुक शॉट्स चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर मैच से पहले उन्हें खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है जिनके मैच में खेलने की संभावना होती है। वैभव को नेट्स में बल्लेबाजी का मौका मिला है। ऐसे में हो सकता है कि वह पहले मैच में डेब्यू कर लें।
Start of something special 🌟
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
🎥 Glimpses of Vaibhav Sooryavanshi's first time in the #TeamIndia nets 🤩#IREvIND pic.twitter.com/zp3mPMch5R
वैभव ने नेट्स पर सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं की बल्कि गेंदबाजी भी की। बाएं हाथ के स्पिनर वैभव ने नेट्स पर अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी की। ऐसे में अगर वैभव डेब्यू करते हुए दिख जाएं तो हैरान नहीं होनी चाहिए।
खबरें और भी
Vaibhav Suryavanshi not only batted in the nets but also practiced bowling during his first training session with Team India in Belfast, Ireland, yesterday.🫡🔥 pic.twitter.com/G4vQi9uc5Y
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 26, 2026
बना देंगे रिकॉर्ड
अगर वैभव डेब्यू करते हैं तो वह कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनमें से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है। वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। ये रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव का नाम प्लेइंग-11 में आता है तो सचिन का ये रिकॉर्ड टूटना तय है।
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका तो चकनाचूर कर देंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड!