Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर फिरेगा पानी, इंद्रदेवता डालेंगे खलल! जानिए मौसम का ताजा हाल

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 10:33 AM (IST)

    बेलफास्ट में आज भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है जिसमें वैभव सूर्यवंशी अपना इंडिया डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की नजरें

    वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की नजरें

    HighLights

    1. भारत और आयरलैंड का पहला टी20 मैच आज

    2. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी हैं निगाहें

    3. मौसम मैच में डाल सकता है खलल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट कि दीवाने करोड़ों लोगों को इस बात का इंतजार है कि महज 15 साल की उम्र में अपने बल्ले से तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच कब खेलेंगे? आज यानी 26 जून को इसके आसार लग रहे हैं क्योंकि नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलना है। हालांकि, मौसम कुछ रुकावट डाल सकता है।

    वैभव को अंडर-19, घरेलू और फिर आईपीएल स्तर पर तूफानी बल्लेबाजी का ईनाम मिला है। यही कारण है कि वह आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में चुने गए हैं। आज बेलफास्ट में दो मैचों की सीरीज का पहला मैच होना है जिसमें संभावना है कि वैभव अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलें।

    बारिश बनेगी परेशानी

    लेकिन मौसम वैभव के सपने और फैंस की ख्वाहिश पर पानी फेर सकता है। बीबीसी वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, आज हल्की बारिश होने की संभावना है और साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। बारिश के दोपहर से शाम तक होने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के समय के दौरान आज 30 से 43 प्रतिशतक तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं तापमान 22 से 23 डिग्री तक रहने की संभावना है।

    अच्छी बात ये है कि बारिश के लगातार आने का अनुमान बताया गया है लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है और ऐसे में ऐसा हो सकता है कि मैच में कुछ ओवरों का नुकसान हो। या फिर बारिश के कारण बर्बाद हुए समय को खींचते हुए पूरे 20 ओवर का मैच भी करा दिया जाए।

    खबरें और भी

    लगातार बदल रहा है मौसम

    एक चिंता की बात ये है कि बीते कुछ दिनों से बेलफास्ट का मौसम लगातार बदल रहा है और ये अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि कब क्या हो जाए। फॉरकास्ट से उलट भी चीजें हो सकती हैं। ऐसे में चिंता जरूर बनी रहेगी।

    फैंस चाहेंगे कि वैभव आज अपना डेब्यू करें और पूरी दुनिया पर छा जाएं। हालांकि, ये मुश्किल भी लग रहा है क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार काम किया है और इन दोनों में से किसी एक को बाहर करना सही नहीं होगा। ये भी संभावना है कि आयरलैंड के खिलाफ इन दोनों को एक-एक मैच में आराम देकर वैभव को खिलाया जाए।

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी के लिए आयरलैंड टीम ने बनाया खास प्‍लान, जार्ज डाकरेल ने किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE 1st T20I Preview: वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेइंग 11 में फिट करना बड़ी चुनौती, टी20 में श्रेयस युग का आगाज