Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 1st T20I: रिंकू सिंह को प्‍लेइंग 11 में मिला मौका, कुलदीप का कटा पत्‍ता; इन 11 प्‍लेयर्स के साथ उतरी भारतीय टीम

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 06:50 PM (IST)

    भारत की प्‍लेइंग 11 में रिंकू सिंह को मौका मिला है। वहीं कुलदीप यादव बेंच पर बैठे नजर आएंगे। कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर ...और पढ़ें

    कुलदीप को नहीं मिला मौका।

    कुलदीप को नहीं मिला मौका।

    HighLights

    1. नागपुर में खेला जा रहा पहला टी20

    2. भारत और न्‍यूजीलैंड की होगी टक्‍कर

    3. दोनों टीमों के बीच होगी 5 मैचों की सीरीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आज से आगाज हो गया है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीम इस सीरीज से टी20 विश्‍व कप 2026 की रिहर्सल शुरू कर रही है।

    रिंकू सिंह को मिली जगह

    भारत की प्‍लेइंग 11 में रिंकू सिंह को मौका मिला है। वहीं कुलदीप यादव बेंच पर बैठे नजर आएंगे। कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप के रूप में 3 स्पिनर्स को मौका दे सकती है। हालांकि, 5 नंबर पर प्रॉपर बल्‍लेबाज को जगह दी गई है। ऐसे में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 6 नंबर पर उतर सकते हैं। श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा और रवि बिश्‍नोई भी प्‍लेइंग 11 से बाहर हैं।

    भारतीय कप्‍तान ने गंवाया टॉस

    टॉस हारने के बाद भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, हमने पहले गेंदबाजी करने का सोचा था क्योंकि अभ्यास के दौरान हमें सुबह 8:30 बजे के आसपास ओस महसूस हुई थी।  हमें रन बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। 

     

     

     

    भारत की प्‍लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

    खबरें और भी

     

     

     

    न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

    टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20I Live Score Update: न्‍यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ T20 Live Streaming: फ्री में कैसे देखें इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच? नोट कर लीजिए डिटेल्स