IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: निर्णायक मैच में भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड टीम, कैसे टीवी और मोबाइल पर देख पाएंगे यह मैच?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे को ...और पढ़ें

जीत पर होगी भारत की नजर।
HighLights
भारतीय टीम ने जीता था पहला वनडे
दूसरे मैच में कीवी टीम ने की वापसी
1-1 की बराबरी पर है वनडे सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे को भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद राजकोट में कीवी टीम ने जोरदार वापसी की और 7 विकेट से भारतीय टीम को रौंदा।
ऐसे में अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक हो गया है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह सीरीज अपने नाम करेगी। आइए जानते हैं कि तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले दोपहर 1 बजे होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरे वनडे को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरे वनडे को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे को मोबाइल पर जियो-हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट और अन्य खबरें आपको दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर पढ़ने को मिलेंगी।
खबरें और भी
भारतीय क्रिकेट टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवीन्द्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडेन लेनोक्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, आदित्य अशोक।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑलराउंडरों की प्रयोगशाला में जल रही भारतीय टीम, भटके हुए लग रहे 'मेन इन ब्ल्यू'
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI: भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर, न्यूजीलैंड की जीत पर जताई हैरानी