IND vs NZ 5th T20: आखिरी मौका है संजू सैमसन, गंवाना मत… T20 WC से पहले भारत का प्लान-B तैयार
Sanju Samson: संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जहां उन्होंने 4 पारियों में केवल 40 रन बनाए हैं। उनके लग ...और पढ़ें

आखिरी मौका है Sanju Samson, गंवाना मत…
HighLights
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में 50 रन से हराया
संजू सैमसन चौथे टी20 मैच में 24 रन बनाकर आउट हुए
संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में अब तक बनाए केवल 40 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson Last Chance: टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में 8 दिन बाकी है और भारत एक मजबूत टीम के रूप में नजर आ रहा है। अभिषेक शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक लय में लौट रहे हैं और मिडिल ऑर्डर में खास रूप से ईशान किशन और शिवम दुबे अपना शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट रहे हैं। इन सबके बावजूद, एक सवाल है, जो पीछा ही नहीं छोड़ रहा है।
वो है कि शीर्ष में संजू सैमसन की एक ऐसी 'मिसाल' बनने वाली पारी (जो उनके टैलेंट को साबित कर दे) का इंतजार और लंबा होता जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें संजू को टीम मैनेजमेंट लगातार मौके दे रही है, लेकिन वे अभी तक इस मौके को भुना नहीं पाए हैं।
4 पारियों में 40 रन... टॉप ऑर्डर की खोमोशी
दरअसल, विशाखापट्टनम में मिली हार के बावजूद, सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम ने संजू सैमसन (Sanju Samson T20I) पर दबाव बढ़ाने के लिए सार्वजनिक रूप से कोई कदम नहीं उठाया है, लेकिन आंकड़े खुद ही सब कुछ बयां करने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20आई सीरीज के 4 मैचों में संजू के बल्ले से सिर्फ 40 रन ही निकले हैं और इस दौरान उनका औसत 10 का रहा है।
वह अभी तक एक भी मैच में 25 रन के निजी स्कोर को भी नहीं पार कर पाए हैं और हर मैच में पावरप्ले के अंदर ही भारत ने अपना शुरुआती विकेट गंवा दिया है। उनके इस प्रदर्शन को नजरअंदाज करना मुश्किल हो रहा है, जहां पिछली पांच पारियों में उन्होंने कोई अर्धशतक नहीं जड़ा, बल्कि कोई फिफ्टी लगाई भी तो पिछली 15 पारियों में ही लगाई थी।
खबरें और भी
हैदराबाद, डरबन और जोहान्सबर्ग में खेली गई इन पारियों ने टीम में उनकी वापसी को मजबूत किया और उप-कप्तान शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाजी से बाहर कर दिया। लेकिन वो शानदार पल अब धुंधली यादें बन चुके हैं। फिलहाल, प्रदर्शन फीका है और समय तेजी से बीत रहा है।
पावरप्ले में साझेदारी की समस्या
संजू सैमसन (Sanju Samson Poor Form) के जल्दी आउट होने से भारत को पावरप्ले के दौरान पूरी ताकत से खेलने का मौका गंवाना पड़ा। अब तक अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और यहां तक कि सूर्यकुमार ने भी इस कमजोरी को कुछ हद तक संभाला है। लेकिन विशाखापट्टनम ने एक बार फिर याद दिला दिया कि जब शीर्ष क्रम लड़खड़ाता है तो क्या होता है।
चौथे टी20 मैच में 82 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद, भारत शिवम दुबे और निचले क्रम के बल्लेबाजों से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाए बैठा था। न्यूजीलैंड की टीम ने हार मानने से इनकार कर दिया और भारत के लिए इन उम्मीदों पर खरा उतरना असंभव साबित हुआ। सिर्फ अकेले शिवम दुबे का बल्ला चला, जिन्होंने 15 गेंद पर तेज अर्धशतक ठोका। उन्होंने मैच में 65 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल सका और दुबे के आउट होने के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
हरभजन सिंह ने दी सलाह
स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आसानी से समझाते हुए कहा कि आपको पहली गेंद से ही आक्रामक होने की जरूरत नहीं है। पावरप्ले में भी आप संयम से शुरुआत कर सकते हैं और फिर गति बढ़ा सकते हैं। भज्जी ने ये सलाह सैमसन के लिए दी थी, लेकिन साथ ही यह इस बात की याद दिलाती है कि भारत को शीर्ष क्रम में किस चीज की जरूरत हो सकती है और वो है दिखावे से ज्यादा स्पष्टता की।
Sanju Samson के लिए आखिरी 'टेस्ट'
सैमसन जानते हैं कि विश्व कप में जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है। अगर उनकी शुरुआत धीमी रही, तो उन्हें फिर वापसी का मौका शायद ही मिलें। टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले उनके पास एक आखिरी मौका है कि वह खुद को साबित कर सकें।
संजू सैमसन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में अपना शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों को जवाब देने का इससे बेहतर मौका हो ही नहीं सकता है। तिरुवनंतपुरम, जो कि उनका होम ग्राउंड है, वहां संजू से बड़ी पारी की उम्मीदें होगी, क्योंकि भले ही भारतीय टीम स्थिर दिख रही हो, लेकिन उनके पास विकल्पों की कमी नहीं है और प्लान बी भी तैयार हो रहा है।