Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन की तिरुवनंतपुरम में तूफानी बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका शतक

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेली और शतक लगा दिया है। किशन का टी20 इंटरनेशनल में ये ...और पढ़ें

    ईशान किशन का शतक

    ईशान किशन का शतक

    HighLights

    1. ईशान किशन ने लगाया शतक

    2. किशन ने 42 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की

    3. टी20 में किशन का ये पहला शतक है

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और उन्होंने शतक लगा दिया है। किशन ने इससे पहले दूसरे टी20 मैच में भी अर्धशतक लगाया था और 32 गेंदों पर 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

    ईशान को चौथे टी20 मैच में मौका नहीं मिला था लेकिन पांचवें मुकाबले में उनकी वापसी हुई और बेहतरीन शतक लगा दिया। किशन का टी20 इंटरनेशनल में ये पहला शतक है। किशन ने 42 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ ने भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    ईशान किशन ने ठोका शतक

    ईशान किशन इस मुकाबले में भारत के लिए, जब बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो टीम इंडिया ने 31 रनों पर अपना पहला विकेट संजू सैमसन के रूप में गंवा दिया था। किशन ने मैदान पर आने के बाद से बड़े शॉट्स खेलने शुरु कर दिए और मात्र 28 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी वे नहीं रूके और 42 गेंदों सेंचुरी भी जड़ दी। हालांकि, शतक लगाने के बाद ही वे आउट हो गए और 43 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।

    भारत के लिए सबसे तेज शतक

    ईशान ने इस मुकाबले में 42 गेंदों पर शतक लगाने के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। किशन भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। किशन ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 45 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था।

    खबरें और भी

    इस लिस्ट में पहले स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। अभिषेक शर्मा ने 37 बॉल पर इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी और वे दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे नंबर पर संजू सैमसन का नाम शामिल है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदो पर शतक लगाया था। चौथे नंबर तिलक वर्मा का नाम है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 41 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।

    भारत ने बनाया 271 रनों का स्कोर

    भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए किशन के शतक के मदद से 271 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रनों की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने भी 17 गेंदों पर 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- T-20 World Cup के बाद क्रिकेटर Rinku Singh लेंगे सात फेरे, वाराणसी में रचाया जाएगा विवाह; कौन बनेगी दुल्हन

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन की तिरुवनंतपुरम में तूफानी बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका शतक