Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैट में स्प्रिंग है क्या? तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा के बल्ले को न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने किया चैक, मिली मायूसी

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 04:29 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में तूफानी पारी खेली और भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बनाई। इस दौरान न्यूजीलेंड के खिला ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने किया अभिषेक का बैट चैक

    न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने किया अभिषेक का बैट चैक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में तूफानी पारी खेल सभी को हैरान कर दिया। इस मैच में अभिषेक ने महज 14 गेंदों पर अर्धशतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अभिषेक के बल्ले के चैक किया।

    गुवाहाटी में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। भारत ने ये स्कोर 10 ओवरों में महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। संजू सैमसन के पहली गेंद पर आउट होने के बाद भी भारत ने इतने कम समय में जीत हासिल की। अभिषेक ने 20 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के मारकर 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

    न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने किया बैट चैक

    अभिषेक जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी उनके पास आए और उनका बल्ला देखने लगे। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मिचेल सैंटनर, डेवन कॉन्वे और तेज गेंदबाज जैकब डफी अभिषेक के बल्ले को चैक कर रहे हैं और हंस भी रहे हैं।

    ऐसा लग रहा है मानो वो देख रहे हैं कि अभिषेक के बल्ले में कहीं स्प्रिंग तो नहीं है जिससे उनका बल्ला इस तरह से रन उगलता है। कुछ ऐसा ही रिकी पोटिंग के साथ हुआ था। साल 2003 में जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप में मात दी थी तब रिकी पोटिंग के बल्ले को लेकर भी इसी तरह की बातें उठी थीं कि उनके बल्ले में स्प्रिंग है इसी कारण फाइनल में उन्होंने शतक जमाया। कई लोगों ने उस जमाने में ये बात मान भी ली थी, लेकिन ये सच नहीं था।

    खबरें और भी

    भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

    अभिषेक ने इस मैच में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी मारी है। पहले नंबर पर युवराज सिंह है। युवराज ने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर फिफ्टी मारी थी। इसी मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छह छक्के मारे हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ट्रेनिंग शुरू करने के बाद भी आखिरी दो टी20 नहीं खेलेंगे तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर बने रहेंगे टीम इंडिया के साथ

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत ने न्‍यूजीलैंड को T20I क्रिकेट में दी सबसे कड़वी हार, घर में सीरीज जीत का बना डाला धांसू रिकॉर्ड