IND vs NZ Final Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में बारिश डालेगी खलल, कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में आमने-सामने होंगी। खिताबी मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि मौस ...और पढ़ें
HighLights
अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल जंग
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए मंच सज चुका है। फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने आने वाली हैं। पूरा मैच होने के लिए जरूरी ये होगा कि अहमदाबाद का मौसम साफ रहे। अगर मैच के दौरान की बात करें, तो यहां बारिश की संभावना न के बराबर है। ऐसे में भारतीय टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचना चाहेगी और न्यूजीलैंड को मात देना चाहेंगे।
भारत अगर ट्रॉफी को अपने नाम करता है, तो वे टी20 वर्ल्ड कप को 3 बार जीतने वाली पहली टीम बन जाएंगे। भारत डिफेंडिंग चैंपियन भी है और वे अगर टाइटल अपने नाम करते हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएंगे। भारत के पास ये रिकॉर्ड बनाने के मौका है क्योंकि मौसम इसमें किसी भी प्रकार का खलल नहीं डालने वाला है।
कैसा होगा अहमदाबाद का मौसम?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान अहमदाबाद का मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 9 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कुछ समय के लिए हवा की रफ्तार 20 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। तो वहीं बारिश की संभावना 0% है यानी फैंस मुकाबले का पूरा मजा ले पाएंगे।
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रविवार, 8 मार्च को होगा और इसकी शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होने वाली है। तो वहीं टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।
खबरें और भी
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, काइल जैमीसन।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Head To Head: फाइनल से पहले आंकड़ों ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, ट्रॉफी जीतने के लिए रचना होगा इतिहास
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'सिर्फ बुमराह ही नहीं', फाइनल से पहले इन भारतीयों से डरा न्यूजीलैंड; कप्तान सैंटनर ने किया खुलासा