IND vs OMN: 'मैं रोहित बन गया,' टॉस के समय प्लेइंग-11 ही भूल गए सूर्यकुमार यादव, नहीं बता पाए पूरे नाम
भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलने उतरी है। ये मुकाबला ओमान के खिलाफ है। सुपर-4 में टीम पहले ही जगह बना चुकी है। ऐसे में ये मैच भारत के ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs OMN: टॉस के समय प्लेइंग-11 ही भूल गए सूर्यकुमार यादव
- IND vs OMN: भारत ने प्लेइंग-11 में किए दो बदलाव
- IND vs OMN: हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मिला मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप-2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। टॉस के समय रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव से पूछा कि टीम में क्या बदलाव हैं तो भारतीय कप्तान एक ही नाम याद रख सके और दूसरा नाम भूल गए।
ये हैं दो बदलाव
टीम में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली है। इन दोनों की जगह हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिली है। सूर्यकुमार हर्षित का नाम ही बता पाए, लेकिन अर्शदीप का भूल गए।
सूर्यकुमार ने पहले हर्षित का नाम बताया और फिर काफी देर तक याद करने के बाद वह अर्शदीप का नाम नहीं बता सके। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं रोहित बन गया हूं।"
रोहित शर्मा को अपनी भूलने वाली हरकतों के लिए काफी याद किया जाता है और आज सूर्यकुमार ने भी कुछ ऐसा कर दिया। सूर्यकुमार ने कुछ देर तक टीम के खिलाड़ियों को देखा जो मैदान पर ही अभ्यास कर रहे थे लेकिन उन्हें याद नहीं आया। फिर वह चले गए।
"I have become like Rohit"
— GURMEET GILL 𝕏 (@GURmeetG9) September 19, 2025
- 😂😂
Suryakumar Yadav forget the two changes for India vs Oman during toss. pic.twitter.com/GHXuw0N9vj
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
खबरें और भी
ओमान- जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हामदा मिर्जा, विनायक शुक्ला, शाह फैसल, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ठ, जकरिया इसलाम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जीतेन रामानंदी