Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की वापसी रही फीकी, पाकिस्‍तान के खिलाफ भी बिना खाता खोले हुए आउट; सेलिब्रेशन का देखें Video

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 07:14 PM (IST)

    पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ अपना ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

    अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

    HighLights

    1. अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप

    2. पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

    3. टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं खुला खाता

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं और वे जीरो पर आउट हो गए हैं। यही नहीं वे इस टूर्नामेंट में अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। शर्मा इससे पहले यूएसए के खिलाफ भी जीरो पर आउट हो गए थे। अब वे पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी खाता नहीं खोल सके हैं।

    अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले बीमार थे और पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में वापसी की थी। हालांकि, अपनी वापसी पर वे फ्लॉप रहे और जीरो पर आउट हो गए। अभिषेक का ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरा डक है और इसी के साथ वे शर्मनाक लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

    अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतरी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए। भारत की तरफ से ईशान ने स्ट्राइक ली लेकिन पाकिस्तान के कप्तान ने सभी को चौंकाते हुए खुद पहले ओवर में गेंदबाजी की। किशन ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया और स्ट्राइक अभिषेक को दी।

    इसके बाद अभिषेक ने लगातार तीन डॉट गेंदे खेली। चौथी गेंद पर शर्मा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए और अपना खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले वे यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए थे और ऐसे में अब वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता नहीं खोल नहीं खोल सके हैं।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by ICC (@icc)

     

    अभिषेक शर्मा शर्मनाक लिस्ट में शामिल

    अभिषेक शर्मा अब भारत के लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का नाम शामिल है। नेहरा 3 बार जीरो पर आउट हुए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा पहुंच गए हैं, जो 2 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।

    तो वहीं शिवम दुबे भी 2 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसके अलावा किसी एक साल में टी20 इंटरनेशनल में वे भारत की तरफ से सबसे अधिक बार जीरो पर आउट होने के मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वे अब तक 2026 में चार बार जीरो पर आउट हो चुके हैं, जबकि संजू सैमसन 2024 में 5 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: नो हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार, टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा ने नहीं मिलाया हाथ

    यह भी पढ़ें- USA vs NAM: टी20 विश्‍व कप 2026 में खुला अमेरिका का खाता, नामीबिया को दी करारी शिकस्‍त