India vs Pakistan: नो हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार, टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा ने नहीं मिलाया हाथ
टी20 विश्व कप 2026 में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गें ...और पढ़ें
HighLights
सलमान आगा ने जीता टॉस
पहले बल्लेबाजी करेगा भारत
भारत ने किए 2 बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में जिस मैच का इंतजार हो रहा था, वह अब शुरू हो गया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान नो हैंडशेक पॉलिसी बरकरार रही। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया।
आगा ने नहीं किया कोई बदलाव
पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी स्टिकी लग रही है, इसलिए हमें लगता है कि इससे शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हम टीम में काफी सहज हैं और इस चुनौती के लिए उत्साहित हैं। यह बड़ा मैदान है और पिच धीमी है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"
सूर्या ने किए 2 बदलाव
क्या आपको पहले बल्लेबाजी करने में कोई आपत्ति है? इस सवाल के जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "बिलकुल नहीं। हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमने यहां के नतीजे देखे हैं। हमने पिछले दो मैचों में पहले बल्लेबाजी की है और दोनों में ही जीत हासिल की है, इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते।"
बड़े मैच को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह कहना आसान है कि यह सिर्फ एक और मैच है, लेकिन यह एक बड़ा अवसर है। ये मैच हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। यही ज्यादा महत्वपूर्ण है। वर्तमान पर फोकस करें, अपनी स्किल पर भरोसा रखें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खुद पर भरोसा रखें।"
खबरें और भी
सूर्या ने टॉस के दौरान बताया कि भारतीय टीम ने 2 बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को जगह मिली है। वहीं अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन बाहर हुए हैं।
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान को हराने के लिए 3 बदलाव कर सकती टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा की वापसी तय