Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK मैच से पहले Babar Azam पर बरसे पूर्व पाक स्टार्स, लाइव टीवी पर उड़ाया मजाक

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 10:51 AM (IST)

    IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच से पहले बाबर आजम की फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। लाइव टीवी शो में अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ ने उनकी ...और पढ़ें

    लाइव शो में Babar Azam का उड़ा मजाक

    लाइव शो में Babar Azam का उड़ा मजाक

    HighLights

    1. बाबर आजम की फॉर्म पर उठ रहे सवाल

    2. बाबर आजम की फॉर्म पर उठ रहे सवाल

    3. पाकिस्तान के पूर्व स्टार्स ने ही बाबर आजम पर कसा तंज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Babar Azam: एक समय पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे बाबर आजम अब टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मैच में 18 गेंदों पर 15 रन पर आउट होने के बाद, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 32 गेंदों में 46 रन बनाकर कुछ हद तक खुद को बचाया।

    फिर भी, भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले बाबर अपनी फॉर्म और स्ट्राइक रेट को लेकर अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में एक लाइव टीवी शो के दौरान अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ ने बाबर का जमकर मजाक उड़ाया।

    लाइव शो में Babar Azam का उड़ा मजाक

    दरअसल, पाकिस्तानी टीवी 'हारना मना है' में एंकर ताबिश हाशमी से चर्चा के दौरान इन पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर की क्षमता पर खुलकर तंज कसा और हैरान करने वाली शर्तें लगा दीं। अहमद शहबाज ने कहा कि अगर बाबर भारत के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलते हैं, तो वह शो के पूरे क्रू, दर्शकों और सपोर्ट स्टाफ को अपनी जेब से डिनर कराएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 

     

     

    उस दिन क्राउड कोऑर्डिनेटर को खाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, पूरी टीम को मैं खाना खिलाऊंगा।

    -

    बाबर आजम

    इसका मतलब साफ था कि बाबर मैच जिता दें, तो वह सबको दावत देंगे।

    मोहम्मद आमिर का रिटायरमेंट पर यू-टर्न

    चर्चा के दौरान एंकर ने आमिर के सामने प्रस्ताव रखा कि अगर बाबर 160 के स्ट्राइक रेट से खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाते हैं, तो क्या वह वापसी करेंगे? इस पर अहमद शहजाद ने बीच में टोकते हुए शर्त को थोड़ी वास्तविक बनाने की कोशिश की और कहा कि अगर बाबर 150+ के स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन बनाते हैं और मैच जिताते हैं, तो आमिर को अपना संन्यास वापस ले लेना चाहिए। आमिर ने मुस्कुराते हुए इस शर्त को स्वीकार कर लिया।

    खबरें और भी

    राशिद लतीफ की चुटकी

    जब स्टूडियो में बाबर के लंबी पारी खेलने और स्ट्राइक रेट पर बहस हो रही थी, तब पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने एक ऐसी लाइन कही जिससे पूरा स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने कहा, 

    वह वैसे भी इतनी देर तक बल्लेबाजी नहीं करते हैं।

    -

    राशिद लतीफ

    ऐसे में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ये टिप्पणियां बाबर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। दूसरी ओर, उनके पास ये मौका होगा कि वो अपनी जबरदस्त पारी खेलकर आलोचकों को जवाब देने का सुनहरा मौका भी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले भारतीय खेमे में फैली खुशी की लहर, Abhishek Sharma अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर टीम से जुड़े

    यह भी पढ़ें- ‘ICC ने कदम पीछे खींचे, पाकिस्‍तान उस पर निर्भर नहीं', बॉयकॉट मामले पर PCB के पूर्व अध्यक्ष ने खड़ा किया नया बखेड़ा